1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्य सभा चुनाव: निर्दलियों को लेकर कांग्रेस, जनता दल एस के बीच छिड़ा युद्ध

राज्य सभा चुनाव: निर्दलियों को लेकर कांग्रेस, जनता दल एस के बीच छिड़ा युद्ध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 06, 2016 10:23 am IST,  Updated : Jun 06, 2016 10:23 am IST

निर्दलीय विधायकों की खरीद फ़रोख़्त रोकने के लिए कांग्रेस 11 निर्दलीय विधायकों को मुम्बई ले गयी है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के 3 विधायकों को इन निर्दलीय विधायकों की देखभाल की जिम्मेदारी दी गयी है।

rajya-sabha- India TV Hindi
rajya-sabha

निर्दलीय विधायकों की खरीद फ़रोख़्त रोकने के लिए कांग्रेस 11 निर्दलीय विधायकों को मुम्बई ले गयी है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के 3 विधायकों को इन निर्दलीय विधायकों की देखभाल की जिम्मेदारी दी गयी है। राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 11 जून को चुनाव होना है और एक राज्य सभा सांसद के  लिए 45 विधायकों के वोट की जरूरत है।

कांग्रेस के पास 123 विधायक हैं। उसके 2 उम्मीदवार जयराम रमेश और ऑस्कर फर्नांडिस का चुनाव तय है लेकिन तीसरे उम्मीदवार के.सी. राममूर्ति को लेकर मामला फंस गया है। तीसरे उम्मीदवार के लिए कांग्रेस के पास अपने 33 मत हैं लेकिन 12 वोटों के लिए उसे निर्दलीय विधायकों के समर्थन की ज़रुरत है।

जनता दल एस ने राज्यसभा की सीट के लिए उद्योगपति एम.ए. फ़ारूख़ से परचा भरवाया है। जनता दल एस के पास 40 विधायक हैं लेकिन इनमें से 5 विधायकों ने बगावत कर दी है और खुले आम कह दिया है कि वो कांग्रेस उम्मीदवार राममूर्ति का समर्थन करेंगे। ऐसे में JDS को अपना उम्मीदवार जिताने के लिए कम से कम 10 विधायकों का समर्थन चाहिए और इसके लिए JDS निर्दलीय विधायकों के समर्थन की उम्मीद लगाए बैठी है। यही वजह है कांग्रेस और जनता दल एस के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है।

जहाँ तक बीजेपी की बात है उसने निर्मला सीतारामन को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के पास 44 विधायक हैं और उनके सहयोगी दल के पास 2 विधायक हैं ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार के चयन को लेकर कोई मुश्किल नहीं दिख रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।