1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोटबंदी, GST के खराब क्रियान्वयन से मोदी ने विपक्ष का काम आसान किया: उमर अब्दुल्ला

नोटबंदी, GST के खराब क्रियान्वयन से मोदी ने विपक्ष का काम आसान किया: उमर अब्दुल्ला

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 23, 2018 07:59 am IST,  Updated : Apr 23, 2018 07:59 am IST

उमर ने कांग्रेस और अन्य दलों का आह्वान किया और कहा कि अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए वह अपनी रणनीति में बदलाव कर लें...

omar abdullah- India TV Hindi
omar abdullah

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आज कहा कि नोटबंदी जैसे कदम उठाकर और जीएसटी को ठीक तरह से लागू नहीं करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष का काम आसान कर दिया है।

उन्होंने कांग्रेस और अन्य दलों का आह्वान किया और कहा कि अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए वह अपनी रणनीति में बदलाव कर लें।

उमर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि नोटबंदी करके और फिर जीएसटी का क्रियान्वयन लचर ढंग से करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष का ही काम आसान किया है। यह निश्चित ही भाजपा के पक्ष में नहीं जाने वाला। मुझे लगता है कि हमें अपनी रणनीति में थोड़ा-बहुत बदलाव करना होगा, फिर हम भाजपा और राजग का मुकाबला (2019 आम चुनाव में) कर सकेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत