1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल जिन्ना और प्रियंका जिन्ना CAA को लेकर मुस्लिमों में डर फैला रहे हैं: उमा भारती का बयान

राहुल जिन्ना और प्रियंका जिन्ना CAA को लेकर मुस्लिमों में डर फैला रहे हैं: उमा भारती का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2020 07:58 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 08:04 pm IST

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनकी माता सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है

Uma Bharti Says Rahul Jinnah and Priyanka Jinnah instilling fear among Muslims on CAA- India TV Hindi
Uma Bharti Says Rahul Jinnah and Priyanka Jinnah instilling fear among Muslims on CAA Image Source : UMA BHARTI'S TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनकी माता सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उमा भारती ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नागरिकता कानून (CAA) को लेकर मुस्लिमों में डर फैला रहे हैं। उमा भारती ने कहा, ''जिन्ना तो अब रहे नहीं, लेकिन राहुल जिन्ना और प्रियंका जिन्ना हैं, जो माहौल को खराब कर रहे हैं और मुस्लिमों में CAA को लेकर डर फैला रहे हैं।''

उमा भारती ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा और राहुल तथा प्रियंका गांधी की मां सोनिया गांधी के पर कहा, ''क्या हमारे में से किसी ने कभी  कहा कि सोनिया गांधी के पिता मुसोलिनी की सेना में एक सैनिक थे?'' 

उमा भारती ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा को लेकर भी एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था, उन्होंने कहा था कि देश में कुछ विचारक हैं जो ऐसे सांप की तरह है जो संख्या में तो बहुत कम हैं लेकिन बहुत जहरीले हैं, उन्होंने कहा था कि माहौल को जहरमुक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, हमें कुछ चीजें ठीक करनी होंगी और हम कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत