1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. योगी निकाय चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को जाएंगे हैदराबाद

योगी निकाय चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को जाएंगे हैदराबाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2020 09:13 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 09:13 pm IST

केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात मध्य प्रदेश के साथ बिहार तथा दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाले योगी आदित्यनाथ अब हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। 

UP CM Yogi Adityanath to campaign in Hhyderabad on Saturday for civic election- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ शनिवार को हैदराबाद में निकाय चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हैदराबाद में निकाय चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात मध्य प्रदेश के साथ बिहार तथा दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाले योगी आदित्यनाथ अब हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। 

राज्य के अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बृहस्पतिवार को बताया कि योगी 28 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर हैदराबाद जाएंगे। वहां वह एक राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे। 

मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने बताया कि योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पहले एक रोड शो करेंगे। रोड शो के समापन के बाद वह एक जनसभा में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि इसके बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पार्टी का जो भी कार्यक्रम बनाया जाएगा, मुख्यमंत्री उसमें भी शामिल होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत