1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. योगी सरकार ने हटाई डिंपल, आजम की Z+ सुरक्षा, बीजेपी नेता कटियार की सुरक्षा बढ़ाई

योगी सरकार ने हटाई डिंपल, आजम की Z+ सुरक्षा, बीजेपी नेता कटियार की सुरक्षा बढ़ाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 23, 2017 07:26 am IST,  Updated : Apr 23, 2017 09:33 am IST

अब योग सरकार ने असपी नेता आजम खान को जोरदार झटका दिया। एसपी नेता की की सुरक्षा में लगी Z(जैड) कैटेगरी को घटागर Y(वाई) कर दी है। इसके साथ ही 100 और नेताओं की सुरक्षा घटाई गई है।

dimple- India TV Hindi
dimple

नई दिल्ली: अब योग सरकार ने एसपी नेता आजम खान और  पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव को जोरदार झटका दिया। एसपी नेता की की सुरक्षा में लगी Z(जैड) कैटेगरी को घटागर Y(वाई) कर दी है। इसके साथ ही 100 और नेताओं की सुरक्षा घटाई गई है। वहीं बीजेपी के सीन‍ियर नेता और राज्यसभा मेंबर विनय कटियार की सिक्युर‍िटी Y कैटेगरी से बढ़ाकर Z कैटेगरी की कर दी गई है।

ये भी पढ़े

वहीं राम मंदिर आंदोलन के दौरान अगुवा नेताओं में रहे फायर ब्रांड नेता विनय कटियार को जेड श्रेणी की सुरक्षा का प्रस्ताव रखा गया है।एसपी नेता आशू मलिक, राकेश यादव, अतुल प्रधान समेत 100 की सुरक्षा वापसी का आदेश दिया गया है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बत्ती का कल्चर खत्म करने की वकालत की थी। उसके बाद कई नेताओं ने स्वेच्छा से अपनी-अपनी गाड़ियों से लाल बत्ती उतार ली थी।

सुरक्षा की श्रेणियां

  • वाई श्रेणी में 11 कर्मियों के सुरक्षा कवर में एक या दो कमांडो होते हैं।
  • एक्स श्रेणी में पांच या दो कर्मियों का सुरक्षा कवर होता है।
  • जेड प्लस श्रेणी में 36 कर्मियों की सुरत्रा कवर में 10 एनएसजी कमांडो होते हैं।
  • जेड श्रेणी में 22 कर्मियों के सुरक्षा कवर में चार या पांच एनएसजी कमांडो होते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत