1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजनीतिक लाभ के लिए लगने वाले झूठे आरोपों का आदी हूं: वाड्रा

राजनीतिक लाभ के लिए लगने वाले झूठे आरोपों का आदी हूं: वाड्रा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2016 01:15 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 01:15 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि वह 'राजनीतिक लाभ' के लिए उन पर लगने वाले आरोपों के आदी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकारें उन

robert-vadra- India TV Hindi
robert-vadra

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि वह 'राजनीतिक लाभ' के लिए उन पर लगने वाले आरोपों के आदी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकारें उन पर करीब एक दशक से झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं लेकिन वे सबूत के बिना कुछ साबित नहीं कर सकतीं और साबित करने के लिए कुछ है भी नहीं। वाड्रा ने ये बात अपने फेसबुक पेज पर लिखी है। 

उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि मेरा हमेशा राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन मैं सिर उठाकर चलूंगा, क्योंकि मुझे लेकर गढ़ी गई अनुचित धारणाएं समय के साथ पराजित होंगी।"

हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वाड्रा को बीकानेर में एक भूमि घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर एक नोटिस जारी किया।

वहीं, हरियाणा के विवादित भूमि सौदे मामले में न्यायमूर्ति एस.एन. धींगरा आयोग की जांच रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना है।

हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने मई 2015 को वाड्रा के भूमि सौदों सहित हरियाणा के विवादित भूमि सौदों की जांच के लिए एक सदस्यीय धींगरा आयोग का गठन किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत