1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उत्तराखंड: पूर्व CM विजय बहुगुणा के बेटे साकेत की कांग्रेस से छुट्टी

उत्तराखंड: पूर्व CM विजय बहुगुणा के बेटे साकेत की कांग्रेस से छुट्टी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2016 05:38 pm IST,  Updated : Mar 21, 2016 05:38 pm IST

देहरादून: उत्तराखंड सरकार में गहराते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस ने आज पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र साकेत बहुगुणा और पार्टी के संयुक्त सचिव अनिल गुप्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल

vijay bahuguna- India TV Hindi
vijay bahuguna

देहरादून: उत्तराखंड सरकार में गहराते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस ने आज पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र साकेत बहुगुणा और पार्टी के संयुक्त सचिव अनिल गुप्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।  साकेत उन 9 विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत की है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने यहां बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पार्टी से सिफारिश की थी कि साकेत एवं गुप्ता को समाचार पत्रों में प्रकाशित और समाचार चैनलों में प्रसारित उनके बयानों के आधार पर निष्कासित कर दिया जाए। टिहरी सीट से साकेत कांग्रेस के टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके हैं।

साकेत और गुप्ता की गतिविधियों को पार्टी विरोधी मानते हुए प्रदेश कांग्रेस समिति ने उनके निष्कासन के लिए अनुशासन समिति की सिफारिश स्वीकार कर ली और उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। उपाध्याय ने बताया कि पार्टी अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं करेगी और अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कल कांग्रेस के नौ बागी विधायकों को नोटिस जारी कर उसने पूछा था कि क्यों न उन्हें सदन की सदस्यता के अयोग्य करार दे दिया जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत