1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस के इस बड़े नेता ने कहा, यदि नीतीश NDA छोड़ दें तो कोई आश्चर्य की बात नहीं

कांग्रेस के इस बड़े नेता ने कहा, यदि नीतीश NDA छोड़ दें तो कोई आश्चर्य की बात नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2018 10:26 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 10:26 pm IST

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने दावा किया कि तेदेपा, शिवसेना और जेडीयू सहित जो भी पार्टी भाजपा के साथ गई, वह बिल्कुल भी खुश नहीं है...

nitish kumar- India TV Hindi
nitish kumar

हैदराबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने आज कहा कि भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हितों को कमतर कर रही है तथा यदि उनकी पार्टी जेडीयू राज्य में राजग सरकार से अलग होती है तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने दावा किया कि तेदेपा, शिवसेना और जेडीयू सहित जो भी पार्टी भाजपा के साथ गई, वह बिल्कुल भी खुश नहीं है।

मोइली ने कहा, ‘‘उन्हें (नीतीश) लेकर वे (भाजपा) उनके हितों को कमतर कर रहे हैं। इससे नीतीश की छवि को खासा नुकसान पहुंचा है। यदि वह अलग हटते हैं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत