1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग आज, दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग आज, दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2016 06:48 am IST,  Updated : May 16, 2016 03:47 pm IST

मतदाता तमिलनाडु और केरल दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों जयललिता और ओमन चांडी एवं उनके चिर प्रतिद्वंद्वियों एम. करुणानिधि और वी.एस. अच्युतानंदन के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

voting in tamil nadu- India TV Hindi
voting in tamil nadu

चेन्नई/तिरूवनंतपुरम: तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के तहत मतदान शुरू हो गया। चुनाव के शुरुआती दौर में 24% वोटिंग दर्ज हुई है। मतदाता तमिलनाडु और केरल दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों जयललिता और ओमन चांडी एवं उनके चिर प्रतिद्वंद्वियों एम. करुणानिधि और वी.एस. अच्युतानंदन के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मतगणना 19 मई को होगी। पश्चिम बंगाल और असम सहित इन राज्यों में पिछले 2 महीने से प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार गर्मी में चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे। इन विधानसभा चुनावों को मिनी आम चुनाव माना जा रहा है।

BJP तमिलनाडु और केरल में पदार्पण करने में जुटी है, जबकि तमिलनाडु में अब तक सत्ता क्रमश: एआईडीएमके और डीएमके के बीच तथा केरल में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के बीच ही आती-जाती रही है।

जयललिता-करुणानिधि में मुख्य मुकाबला

तमिलनाडु में AIDMK सुप्रीमो जयललिता और DMK प्रमुख करुणानिधि के अलावा चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री पद के दो अन्य उम्मीदवार- अभिनेता से नेता बने डीएमडीके-पीडब्ल्यूएफ-टीएमसी गठजोड़ के विजयकांत और पीएमके के अंबुमणि रामदॉस भी हैं।

राज्य में 3740 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुल 234 निर्वाचन क्षेत्रों में से 232 में ही मतदान होगा, क्योंकि चुनाव आयोग ने करूर के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में मतदान मतदाताओं को रिश्वत देने से संबंधित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की गैर कानूनी गतिविधियों के कारण 23 मई के लिए टाल दिया है। इस सीट के मतों की गिनती 25 मई को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।