1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वीके सिंह का पलटवार, राज्यसभा में विपक्ष के रुख पर खड़ा किया सवाल

वीके सिंह का पलटवार, राज्यसभा में विपक्ष के रुख पर खड़ा किया सवाल

 Written By: PTI
 Published : Dec 04, 2015 06:37 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 06:37 pm IST

नई दिल्ली: कुत्ते वाले बयान को लेकर संसद में भी आलोचनाओं का सामना करने वाले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने आज कहा कि वह राज्यसभा में चूहा बिल्ली का खेल देखकर आहत हैं और कांग्रेस

VK Singh questions attitude of the Opposition in the Rajya...- India TV Hindi
VK Singh questions attitude of the Opposition in the Rajya Sabha

नई दिल्ली: कुत्ते वाले बयान को लेकर संसद में भी आलोचनाओं का सामना करने वाले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने आज कहा कि वह राज्यसभा में चूहा बिल्ली का खेल देखकर आहत हैं और कांग्रेस तथा राहुल गांधी पर सस्ते राजनीतिक तरीके अपनाने का भी आरोप लगाया।

पूर्व सेना प्रमुख के बयानों पर आज राज्यसभा में कांग्रेस और बसपा ने कार्यवाही में व्यवधान डाला। उसके संदर्भ में सिंह ने मीडिया के एक वर्ग को भी निशाना बनाते हुए उन पर सुपारी पत्रकारिता में शामिल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, मैंने राज्यसभा में संकीर्णमानसिकता से परे राष्ट्रहित के सर्वोपरि होने की अपेक्षा की थी। लेकिन मेरा यह विश्वास भीषण रूप से तब आहत हुआ जब मैंने राज्यसभा के सदस्यों को राजनीति के चूहे बिल्ली वाले तुच्छ खेल में लिप्ता पाया जिसका वर्णन करना भी मेरे लिए पीड़ादायी है।

सिंह ने लिखा, यह मेरे विश्वास से परे था कि वहां राज्यसभा में कुछ सदस्य उन्हीं तत्वों के प्रकार प्रतीत हो रहे थे, जिनसे हमें बचपन से सावधान रहना सिखाया जाता है। हरियाणा के फरीदाबाद में दो दलित बच्चों की जलने के बाद मृत्यु होने के मामले में सिंह ने कुत्ते वाला विवादास्पद बयान दिया था। इसे लेकर कांग्रेस और बसपा समेत विपक्षी दल उन्हें सरकार से हटाने की मांग कर रहे हैं।

सिंह ने फरीदाबाद की घटना के बाद कहा था, अगर कोई कुत्ते को पत्थर मारता है तो उसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सिंह ने आज कहा कि देश के अधिकतर लोग इस उपमा को सही से समझ जाते, लेकिन जिन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य इस सरकार को असली मुद्दों से विमुख कर के काल्पनिक मुद्दों से जुझाना बना लिया है, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर था। मसलन कुछ पत्रकार जो सुपारी पत्रकारिता करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।