1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हमारी सरकार ने किया डॉ आंबेडकर का सबसे ज्यादा सम्मान, उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं- पीएम मोदी

हमारी सरकार ने किया डॉ आंबेडकर का सबसे ज्यादा सम्मान, उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं- पीएम मोदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2018 02:33 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 02:33 pm IST

विपक्ष पर आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि दूसरी पार्टियां सिर्फ बाबा साहब आंबेडकर का नाम लेती हैं लेकिन हम उनके दिखाए रास्ते पर चलते हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी।- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी। Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश भर में चल रहे दलित आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने विचार रखे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार को आखिरी छोर पर बैठे गरीब को समर्पित बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि डॉ आंबेडकर का जितना सम्मान उनकी सरकार ने किया है साथ ही किसी सरकार ने किया हो। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि दूसरी पार्टियां सिर्फ बाबा साहब आंबेडकर का नाम लेती हैं लेकिन हम उनके दिखाए रास्ते पर चलते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर को शायद किसी सरकार ने इतना मान सम्मान श्रद्धांजलि नहीं दी होगी जितनी इस सरकार ने दी है। और इसलिए बाबा साहब को राजनीति में घसीटने की बजाए बाबा साहब आंबेडकर ने जो रास्ते हमें दिखाए हैं उस पर हम सब चलने का प्रयास करेंगे।

 जिसके अंदर बंधुता है। बंधुता को छोड़कर के हम कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं।  सबका साथ सबका विकास इसी नारे के साथ हम चले हैं और समजा के आखिरी छोर पर बैठे लोगों के हकों के लिए जीने मरने वाले लोग हैं। समाज के जो आखिरी छोर पर बैठा है उसकी हमें सबसे पहले चिंता करनी चाहिए और सरकार की ये जिम्मेदारी होती है और सरकार उस दायित्व को निभा रही है। इधर सोमवार को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस कई शहरों में मामले दर्ज कर गिरफ्तारियां कर रही है।

इधर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस मसले पर कहा है कि हमने एससी-एसटी एक्ट के किसी भी प्रावधान को कमजोर नहीं किया है। लेकिन, इस एक्ट का इस्तेमाल बेगुनाहों को डराने के लिए नहीं किया जा सकता। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्र की पुनर्विचार याचिका पर 10 दिन में सुनवाई की जाएगी। अभी इस मामले पर हो रही राजनीति को देखते हुए जल्द ही इस विवाद के थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत