1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. स्‍वाभिमान पर हमला तो मिलेगा करारा जवाब: राजनाथ

स्‍वाभिमान पर हमला तो मिलेगा करारा जवाब: राजनाथ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2015 08:37 pm IST,  Updated : Jul 28, 2015 10:51 am IST

नीमच: पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है, लेकिन यदि राष्ट्रीय स्वाभिमान को चुनौती दी

स्‍वाभिमान पर हमला तो...- India TV Hindi
स्‍वाभिमान पर हमला तो मिलेगा करारा जवाब: राजनाथ

नीमच: पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है, लेकिन यदि राष्ट्रीय स्वाभिमान को चुनौती दी गई तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा ।

राजनाथ ने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहने के बावजूद सीमा पार से आतंकी घटनाएं लगातार क्यों हो रही हैं ।

उन्होंने कहा, मेरी समझ में यह नहीं आता कि जब हम अपने पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं तो सीमा पार से आतंकी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं । मैं अपने पड़ोसी को बताना चाहता हूं कि हम शांति चाहते हैं, लेकिन अपने राष्ट्रीय स्वाभिमान की कीमत पर नहीं।

गृहमंत्री ने यहां कहा, मैं यह पूर्व में कह चुका हूं और मैं यह दोबारा कहूंगा कि हम पहले हमला नहीं करेंगे या गोली नहीं चलाएंगे, लेकिन यदि चुनौती दी गई तो मुंहतोड़ जवाब देंगे । राजनाथ यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के 76वें स्थापना दिवस समारोह पर अर्ध सैनिक बल की सलामी लेने आए हैं । देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल की स्थापना इस छावनी नगर में 1939 में हुई थी ।

मोदी नजवा की मुलाकात का हवाला दिया

दोनों देशों के बीच शांति के लिए भारत के प्रयासों की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अपने शपथ ग्रहण समारोह में अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को आमंत्रित किया था।

यह भी पढ़े- गुरदासपुर में आंतकी हमले की कहानी, पुलिस की जुबानी

यह भी पढ़े- पंजाब आतंकी हमला: एनकाउंटर खत्म, 3 आतंकी ढेर, पांच जवान शहीद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।