1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी बताएं, कहां हैं अच्छे दिन : आप

मोदी बताएं, कहां हैं अच्छे दिन : आप

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2015 01:38 pm IST,  Updated : May 27, 2015 02:00 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि अच्छे दिन कहा हैं? पार्टी के करीब 100 समर्थकों ने बुधवार को यहां एक प्रदर्शन के दौरान सरकार

मोदी बताएं, कहां हैं...- India TV Hindi
मोदी बताएं, कहां हैं अच्छे दिन : आप

नई दिल्ली: दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि अच्छे दिन कहा हैं? पार्टी के करीब 100 समर्थकों ने बुधवार को यहां एक प्रदर्शन के दौरान सरकार से सवाल किए कि 'अच्छे दिन' कहां हैं? आप की दिल्ली प्रदेश इकाई के नेता दिलीप पांडे के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार के एक साल पूरे होने के एक दिन बाद जंतर-मंतर पर उसके खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

पांडे ने कहा, "मुझे तथाकथित 'अच्छे दिन' नजर नहीं आ रहे हैं। मोदी सरकार ने जनकल्याण के लिए जो वादे किए थे, वे कहां हैं। जनता जवाब चाहती है।"

प्रदर्शनकारियों के हाथों में जो बैनर थे, उन पर मोदी सरकार के लिए 'मध्य वर्ग विरोधी', 'व्यापारी वर्ग विरोधी', 'किसान विरोधी' लिखा हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।