1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ढांचा गिराने से नहीं रोक सके तो मंदिर बनाने से कौन रोकेगा:योगी आदित्यनाथ

ढांचा गिराने से नहीं रोक सके तो मंदिर बनाने से कौन रोकेगा:योगी आदित्यनाथ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2016 11:20 am IST,  Updated : Jun 20, 2016 11:20 am IST

भड़काऊ बयानों के लिए खबरों में रहने वाले बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने फिर राम मंदिर को लेकर विवादास्पद बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने से कोई नहीं रोक

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

भड़काऊ बयानों के लिए खबरों में रहने वाले बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने फिर राम मंदिर को लेकर विवादास्पद बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने से कोई नहीं रोक सका, तो मंदिर बनाने से कौन रोकेगा। आपको बता दें यूपी में अगले साल चुनाव है और बीजेपी लगातार यह कह रही हो कि वह राम मंदिर को चुनावी मुद्दा नहीं बनाएगी।

रविवार को बस्ती में रामकथा के अयोजन में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम के मंदिर को बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने धमकी भरे अंदाज़ में कहा कि जब ढांचा ढहाने से कोई नहीं रोक पाया तो मंदिर बनाने से कौन रोकेगा।

मदर टेरेसा पर फिर लगाया धर्मांतरण का आरोप

योगी आदित्यनाथ ने उन्होंने कहा कि भारत रत्न मदर टेरेसा धर्मांतरण करवाती थी और उनके लोग भारत का इसाईकरण करने का काम करते हैं। उन्होने आरोप लगाया कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में इन इसाईयों ने खतरनाक स्थ‍िति पैदा कर रखी है।

आदित्यनाथ ने कैराना के मामले पर कहा कि हिंदू कब तक पलायन करेगा और वह जाएगा कहां? पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदुओं को भगाया गया। तब किसी ने असहिष्णुता की बात नहीं की। तब किसी ने कोई पुरस्कार वापस नहीं किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत