1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी ने BJP सांसदों से कहा, न चैन से बैठूंगा और न किसी को बैठने दूंगा

PM मोदी ने BJP सांसदों से कहा, न चैन से बैठूंगा और न किसी को बैठने दूंगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2017 03:49 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 04:07 pm IST

लोकसभा चुनावों की कैंपेनिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Narendra Modi | PTI Photo- India TV Hindi
Narendra Modi | PTI Photo

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों की कैंपेनिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शानदार जीत के बाद दिल्ली में हुई बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में अपने सांसदों को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने अपने सांसदों को कहा कि 'न तो खुद खाली बैठूंगा और न किसी को बैठने दूंगा।' उन्होंने इस मौके पर पार्टी के बड़बोले नेताओं की भी चुटकी ली।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में सांसदों को एक फलदार वृक्ष की तरह विनम्र रहते की नसीहत भी दी। उन्होंने यह बात यूपी और उत्तराखंड चुनावों में जीत के बाद भी अपने सांसदों और समर्थकों से कही थी। बैठक में शामिल एक बीजेपी नेता के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि वह काम करते रहेंगे और उन्होंने सांसदों से भी ऐसा ही करने को कहा। बीजेपी नेता ने बताया कि मोदी ने कहा कि वह खाली नहीं बैठेंगे और न ही किसी को बेकार बैठने देंगे।

पीएम मोदी ने इसके साथ ही अपनी सरकार के कामों को जनता के बीच ले जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सदस्यों को बड़े पैमाने पर युवाओं तक पहुंचना चाहिए। मोदी ने इसके लिए मोबाइल और शैक्षणिक संस्थानों का सहारा लेने की भी सलाह दी। बैठक में पीएम मोदी ने बड़बोले नेताओं की भी चुटकी लेते हुए कहा, 'मुंह के लालों का भी शुक्रिया, जो चुप रहे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत