1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी के संन्यास लेने पर मैं भी छोड़ दूंगी राजनीति: स्मृति ईरानी

PM मोदी के संन्यास लेने पर मैं भी छोड़ दूंगी राजनीति: स्मृति ईरानी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2019 09:46 am IST,  Updated : Feb 04, 2019 11:41 am IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिन राजनीति से संन्यास लेंगे, उस दिन वह भी राजनीति को अलविदा कह देंगी।

Will leave politics the day PM Narendra Modi retires, says Smriti Irani | PTI File- India TV Hindi
Will leave politics the day PM Narendra Modi retires, says Smriti Irani | PTI File

पुणे: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिन राजनीति से संन्यास लेंगे, उस दिन वह भी राजनीति को अलविदा कह देंगी। हालांकि, स्मृति ने कहा कि मोदी अभी कई बरस तक राजनीति में रहेंगे। उन्होंने ‘वर्ड्स काउंट महोत्सव’ में एक परिचर्चा के दौरान यह बात कही।

जब एक श्रोता ने उनसे पूछा कि वह कब ‘प्रधान सेवक’ बनेंगी। दरअसल, इस शब्द का इस्तेमाल मोदी खुद के लिए करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस पर जवाब दिया, ‘कभी नहीं। मैं राजनीति में बेहतरीन नेताओं के साथ काम करने के लिए आई हूं और इस मामले में मैं बेहद सौभाग्यशाली रही हूं कि मैंने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता के नेतृत्व में काम किया और अब मोदी जी के साथ काम कर रही हूं।'

उन्होंने कहा, ‘जिस दिन ‘प्रधान सेवक’ नरेंद्र मोदी राजनीति से संन्यास ले लेंगे, मैं भी भारतीय राजनीति को अलविदा कह दूंगी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत