1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'कांग्रेस-JDS सरकार के स्वयं गिरने की प्रतीक्षा करेगी भाजपा'

'कांग्रेस-JDS सरकार के स्वयं गिरने की प्रतीक्षा करेगी भाजपा'

 Reported By: PTI
 Published : May 29, 2019 07:52 pm IST,  Updated : May 29, 2019 07:52 pm IST

भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रदेशाध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी, कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस सरकार के स्वयं के अंतर्विरोधों से गिरने की प्रतीक्षा करेगी।

Karnataka Chief Minister H D Kumaraswamy (3rd R), Congress...- India TV Hindi
Karnataka Chief Minister H D Kumaraswamy (3rd R), Congress Coordination Committee chief Siddaramaiah (4th R) and other Congress-JD(S) leaders during a meeting in Bengaluru

बेंगलुरु: भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रदेशाध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी, कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस सरकार के स्वयं के अंतर्विरोधों से गिरने की प्रतीक्षा करेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर ‘भ्रम का वातावरण’ बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि या तो सरकार सुचारू रूप से कार्य करे अथवा ’’त्यागपत्र दे एवं घर जाए।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें ऐसा नही लगता कि हमें चुनाव के लिए जाना पड़ेगा। यह निश्चित है कि वे (कांग्रेस व जेडीएस) एक दूसरे से लड़ते हुए जाएंगे। हमें प्रतीक्षा करनी होगी। हमारे पास 105 (विधायक) हैं। हम प्रतीक्षा करने के लिए तैयार हैं।’’

यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारे विधायक भी यह महसूस करते हैं कि यह सरकार अंदरूनी लड़ाई के कारण गिर जाएगी और हमें प्रतीक्षा करनी चाहिए। विधानसभा भंग करने अथवा कुछ और के बारे में बात करने की आवश्यकता नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (कांग्रेस-जेडीएस) सुचारू रूप से काम करना चाहिए अन्यथा इस्तीफा दें और घर जाएं।’’

गौरतलब है कि भाजपा को राज्य की 28 लोकसभा सीटों पर से 25 पर सफलता मिली है और एक निर्दलीय उम्मीदवार उसके समर्थन से विजयी हुआ है। कांग्रेस एवं जेडीएस को केवल एक-एक सीट जीतने में सफलता मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत