1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर साधा निशाना कहा, ''पीएम मोदी अपने मन की सुनाते हैं और सुनना चाहते हैं''

राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर साधा निशाना कहा, ''पीएम मोदी अपने मन की सुनाते हैं और सुनना चाहते हैं''

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2018 01:09 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 01:09 pm IST

गांधी ने इस महिला के दावे को गलत बताने वाली एक खबर का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी अपने मन की बात सुनाते हैं यह तो सभी जानते थे। आज यह मालूम पड़ रहा है कि वह सिर्फ अपने ही मन की बात सुनना भी चाहते हैं।’’

woman memorized an answer for the pm modi show rahul gandhi...- India TV Hindi
woman memorized an answer for the pm modi show rahul gandhi attacks

नयी दिल्ली: सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ नमो ऐप के जरिए प्रधानमंत्री के हालिया संवाद के दौरान एक महिला द्वारा आय दोगुनी होने को लेकर किए दावे पर सवाल खड़े करने वाली एक खबर का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया कि वह अपने मन की बात सुनाते ही नहीं, बल्कि अपने मन की बात सुनना भी चाहते हैं। (4 दिवसीय दौरे पर भारत आए दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की मुलाकात )

राहुल गांधी ने इस महिला के दावे को गलत बताने वाली एक खबर का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी अपने मन की बात सुनाते हैं यह तो सभी जानते थे। आज यह मालूम पड़ रहा है कि वह सिर्फ अपने ही मन की बात सुनना भी चाहते हैं।’’

इस खबर के मुताबिक, 20 जून को नमो ऐप के जरिए संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपकी आय कितनी बढ़ गई है तो छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की रहने वाली इस महिला ने कहा कि उसकी आय दोगुनी हो गई है। खबर में महिला के हवाले से दावा किया गया है कि सरकारी अधिकारियों ने इस महिला को प्रधानमंत्री के सवाल के जवाब में ऐसा बोलने के लिए कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत