1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. योगी सरकार ने दिया राहुल गांधी को जवाब, 'घटाया नहीं, बढ़ाया है शिक्षा का बजट'

योगी सरकार ने दिया राहुल गांधी को जवाब, 'घटाया नहीं, बढ़ाया है शिक्षा का बजट'

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2017 09:42 pm IST,  Updated : Jul 16, 2017 09:43 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के शिक्षा बजट की तरफ स्वास्थ्य के वित्तीय प्रावधानों में भी कटौती करने के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सुझाव का जवाब देते हुए आज स्पष्ट किया कि शिक्षा का बजट घटाने के बजाय उसमें पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत से ज्या

yogi adityanath and rahul gandhi- India TV Hindi
yogi adityanath and rahul gandhi

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के शिक्षा बजट की तरफ स्वास्थ्य के वित्तीय प्रावधानों में भी कटौती करने के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सुझाव का जवाब देते हुए आज स्पष्ट किया कि शिक्षा का बजट घटाने के बजाय उसमें पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की गयी है।

राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिये राज्य के बेसिक, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा विभागों का कुल बजट 62185.25 करोड़ है जो वित्त वर्ष 2016-17 में 49607.93 करोड़ रुपये था। ऐसे में इस साल का बजट पिछले वर्ष के मुकाबले 25.4 फीसद ज्यादा है।

ये भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि पिछले साल बेसिक शिक्षा विभाग का बजट 38066.06 करोड़ रुपये था जो इस बार 31.7 की बढ़ोारी के साथ 50142 करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा का बजट पिछले साल के 8956.86 करोड़ के मुकाबले इस बार 4.8 प्रतिशत बढ़ाकर 9387.44 करोड़ रुपये किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि उच्च शिक्षा के लिये भी बजट में पिछले साल के मुकाबले 2.7 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। पिछले साल इस विभाग का बजट 2585.01 करोड़ था जो इस साल बढ़ाकर 2655.81 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गत 11 जुलाई को अपना पहला बजट पेश किया था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने कल एक ट्वीट में प्रदेश सरकार पर तंज करते हुए कहा था, मुख्यमंत्री योगी का शानदार कदम। अगली बार आप प्रदेश के सभी अस्पताल बंद करके और ज्यादा धन बचा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत