1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुस्लिमों के बाद अब हिंदुत्व ब्रिगेड के निशाने पर ईसाई हैं : चिदंबरम

मुस्लिमों के बाद अब हिंदुत्व ब्रिगेड के निशाने पर ईसाई हैं : चिदंबरम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2021 12:53 pm IST,  Updated : Dec 29, 2021 12:53 pm IST

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “मिशनरीज ऑफ चैरिटी (एमओसी) के नवीनीकरण की अस्वीकृति भारत के 'गरीब और वंचित वर्गों' के लिए जनसेवा कर रहे गैर सरकारी संगठनों पर सीधा हमला है।

मुस्लिमों के बाद अब हिंदुत्व ब्रिगेड के निशाने पर ईसाई हैं : चिदंबरम - India TV Hindi
मुस्लिमों के बाद अब हिंदुत्व ब्रिगेड के निशाने पर ईसाई हैं : चिदंबरम  Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • एमओसी के मामले में, यह ईसाइयों के धर्मार्थ कार्य के खिलाफ पूर्वाग्रह को दर्शाता है-चिदंबरम
  • गरीब और वंचित वर्गों' के लिए जनसेवा कर रहे गैर सरकारी संगठनों पर सीधा हमला है-चिदंबरम

नयी दिल्ली:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुस्लिमों के बाद अब हिंदुत्व ब्रिगेड का नया निशाना ईसाई हैं। उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के एफसीआरए पंजीकरण को नवीनीकृत करने से सरकार के इनकार का हवाला देते हुए यह बात कही। गोवा के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक, चिदंबरम ने यह भी दावा किया कि मुख्यधारा की मीडिया ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी (एमओसी) से संबंधित गृह मंत्रालय की कार्रवाई की खबर को अपने पृष्ठों से हटा दिया। 

उन्होंने कहा कि यह "दुखद और शर्मनाक" है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “मिशनरीज ऑफ चैरिटी (एमओसी) के नवीनीकरण की अस्वीकृति भारत के 'गरीब और वंचित वर्गों' के लिए जनसेवा कर रहे गैर सरकारी संगठनों पर सीधा हमला है। चिदंबरम ने कहा, “एमओसी के मामले में, यह ईसाइयों के धर्मार्थ कार्य के खिलाफ पूर्वाग्रह को दर्शाता है। मुस्लिमों के बाद, अब ईसाई हिंदुत्व ब्रिगेड का नया निशाना हैं।”

गोवा विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार की हार के बाद, कांग्रेस अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव में वापसी की उम्मीद कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत