1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "भैया को ‘सांड समाचार’ से फुर्सत नहीं मिलती, इस इंसान को..." ओवैसी ने अब अखिलेश यादव को लिया आड़े हाथों

"भैया को ‘सांड समाचार’ से फुर्सत नहीं मिलती, इस इंसान को..." ओवैसी ने अब अखिलेश यादव को लिया आड़े हाथों

 Published : Aug 06, 2023 05:44 pm IST,  Updated : Aug 06, 2023 05:44 pm IST

AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने समादवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। अखिलेश ने हाल ही में बयान दिया था कि सच्चे हिंदुत्व को बचाने की जरूरत है। इस बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया है।

Asaduddin Owaisi- India TV Hindi
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी Image Source : FILE PHOTO

AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी राजनेताओं पर अपने तीखे प्रहार के लिए जाने जाते हैं। इस बार ओवैसी ने यूपी के पूर्व सीएम और समादवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। ओवैसी ने ट्वीट करके लिखा है कि इस इंसान को पिछले चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ एक-तरफा मुसलमान वोट मिले थे। लेकिन भैया को ‘सांड समाचार’ से फुर्सत नहीं मिलती।

ओवैसी बोले- गलती भैया की नहीं है...

असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा, "अखलेस भैया ने कहा है कि “असली हिंदुत्व को बचाना ज़रूरी है” इस इंसान को पिछले चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ एक-तरफा मुसलमान वोट मिले थे। भाजपा मुल्क भर में मुसलमानों को हिंसा और नाइंसाफी का निशाना बना रही है, लेकिन भैया को ‘सांड समाचार’ से फुर्सत नहीं मिलती। ग़लती भैया की नहीं है, ग़लती तो उन बिचौलियों की है, जिन्होंने डरे हुए मुसलमानों को गुमराह किया। एक आज़ाद सियासी आवाज़ के सिवा हमारा कोई और विकल्प नहीं है।"

https://twitter.com/asadowaisi/status/1688150549877702656?t=L245EMjtHktS...

अखिलेश ने कहा था- सच्चे हिंदुत्व को बचाने की जरूरत
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर समाज को ‘‘बांटने’’ और सत्ता हथियाने के लिए ‘‘हिंदुत्व’’ अपने संस्करण का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि ‘‘सच्चे हिंदुत्व’’ को बचाने की जरूरत है। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर ‘‘फर्जी मुठभेड़’’ करने का भी आरोप लगाया और कहा कि लोग ‘‘2024 में भाजपा सरकार का एनकाउंटर करेंगे’’ जो ‘‘संविधान को बचाने के लिए जरूरी है।’’ उन्होंने कहा, "हमें लोगों को 'फर्जी हिंदुओं' से बचाना है, जिन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए हिंदुत्व का दुरुपयोग किया।" उनसे जब पूछा गया कि सच्चा हिंदुत्व क्या हैं, इस पर अखिलेश ने कहा, ''सच्चा हिंदुत्व चीर को बढ़ाने में हैं, नारी का सम्मान करने करने में हैं। बिना भेदभाव के शबरी के बेर खाने में हैं, केवट को गले लगाने में हैं। बांसुरी पर प्रेम की धुन बजाने में हैं, सहनशीलता का दायरा बढ़ाने में हैं ।''

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत