हैदराबाद: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दुनिया में मची आर्थिक उथल-पुथल के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को जिम्मेदार बताया है।
Related Stories
ओवैसी ने और क्या कहा?
ओवैसी ने कहा, "दुनिया अभी जिस आर्थिक उथल-पुथल का सामना कर रही है, उसके लिए डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ज़िम्मेदार हैं। तेल और गैस का जो बड़ा संकट पैदा हुआ है, उसके लिए भी डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ही ज़िम्मेदार हैं।"
ओवैसी ने ये भी कहा कि आर्थिक संतुलन बिगाड़ने में भी इन्हीं दोनों का हाथ है और अब समय आ चुका है कि ये दोनों अपनी विनाशकारी गतिविधियों को रोकें। ओवैसी ने साफ कहा कि दोनों को युद्ध को फौरन रोकना चाहिए क्योंकि उन्होंने ये युद्ध शुरू किया था।
ओवैसी ने ये भी कहा कि भारत समेत दुनियाभर में लाखों-करोड़ों लोगों को आर्थिक परेशानियां हो रही हैं, जिनकी वजह ये दो लोग हैं। मैं पीएम मोदी से अपील करता हूं कि नेतन्याहू जो इस वक्त कर रहे हैं, उसकी कड़ी निंदा करें। लेकिन हमारे पीएम मोदी ने इजरायल की संसद में खड़े होकर बोला था कि हम इजरायल के साथ हैं।
ओवैसी ने साफ कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ इजरायल भी यहां इन सभी समस्याओं को पैदा करने के लिए जिम्मेदार है।
गौरतलब है कि लंबे समय से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच कई बार समझौते की दिशा में कदम बढ़ाया गया, जिससे तनाव कम किया जा सके लेकिन बातचीत फाइनल नहीं हो पाई। हालांकि शुक्रवार को ये खबर सामने आई थी कि ईरान और अमेरिका के अधिकारियों ने कहा है कि मध्य पूर्व युद्ध को खत्म करने का समझौता पहले से कहीं ज़्यादा करीब है। ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों तरफ से जल्द ही तनाव का हल निकाला जा सकता है।
शुक्रवार को ही अमेरिका ने ये भी कहा था कि ऐसी खबरें सामने आई हैं कि अमेरिका ने ईरान को बड़ी रियायत दी है। ये बातें निराधार हैं। समझौते के नियम इस तरह तैयार किए गए हैं कि तेहरान को आर्थिक फायदे तभी मिल सकेंगे, जब वह अपने वादों पर अटल रहेगा और उन्हें पूरा करेगा।