1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आप की अदालत में भोजपुरी स्टार निरहुआ ने सीएम योगी के लिए गाया खास गाना, देखें शानदार VIDEO

आप की अदालत में भोजपुरी स्टार निरहुआ ने सीएम योगी के लिए गाया खास गाना, देखें शानदार VIDEO

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 09, 2024 11:05 pm IST,  Updated : Nov 09, 2024 11:54 pm IST

भोजपुरी स्टार व पूर्व बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने आप की अदालत कार्यक्रम में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर गाना भी गाया।

आप की अदालत में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ- India TV Hindi
आप की अदालत में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat: भोजपुरी स्टार व पूर्व बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ‘आप की अदालत’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने आप की आदलात के कटघरे में निरहुआ से कई धारदार सवाल किए। इस पर भोजपुरी स्टार ने बड़े ही बेबाकी से इन सवालों के जवाब दिए। भोजपुरी स्टार व बीजेपी नेता निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी को लेकर आप की अदालत कार्यक्रम में खास गाना भी गाया है।

सीएम योगी को लेकर निरुहआ ने गाए ये गाने

सीएम योगी के बुलडोजर एक्शन से प्रभावित होकर निरहुआ ने खास भोजपुरी में गाना गया। निरहुा ने गाना गाया, 'घुस जा बिलिया में सांप बिच्छू गोजर... चलेला जब चांप के बाबा का बुलडोजर... चलेला जब बाबा का चांप के बुलडोजर...।' इसके साथ ही निरहुआ ने एक और गाना गाया, 'चाहे जितना जोर लगा लो... चाहे जितना शोर मचा लो... आएंगे योगी ही...।' आप की अदालत में निरहुआ का ये गाना सुनकर ऑडियंस तालियां बजाने लगी। 

निरहुआ ने साल 2022 में गाया था ये गाना

साल 2022 में हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान निरहुआ के गाने 'आएंगे योगी ही' ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तब निरहुआ का ये गाना बीजेपी की सभी रैलियों और जनसभाओं में बजता था। निरहुआ का ये गाना काफी पॉपुलर भी हुआ था।

निरहुआ ने पीएम मोदी को बताया सर्वश्रेष्ठ नेता

राजनीति के बारे में निरहुआ ने बताया कि कैसे वह पहले राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के प्रशंसक बने। इसके बाद वह मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के प्रशंसक बने। अब वह नरेंद्र मोदी को इन सभी में सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। 

2022 में आजमगढ़ से बने थे बीजेपी के सांसद

बता दें कि भोजपुरी स्टार निरहुआ बीजेपी से पहले समाजवादी पार्टी के भी नेता रह चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में निरहुआ आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव हार गए। समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव ने निरहुआ को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। इसके पहले निरहुआ ने 2022 में इस सीट पर हुए लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।