1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट: शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे PM नरेंद्र मोदी, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट: शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे PM नरेंद्र मोदी, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

 Published : Nov 14, 2025 12:59 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 02:21 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट लगभग सामने आ गया है। चुनाव में जदयू-भाजपा और अन्य दलों वाले NDA गठबंधन को जीत हासिल हो रही है। अब PM नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और लहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

 Bihar Assembly Election Result 2025 PM Narendra Modi- India TV Hindi
पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित। Image Source : PTI

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं। वोटों की गिनती जारी है लेकिन रुझान में जदयू, भाजपा व अन्य दलों के NDA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। बता दें कि राज्य में 243 विधानसभा सीटों के लिए बीते 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। अब खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। वह भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा-जदयू के कार्यालयों में जश्न

बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के गठबंधन के निर्णायक बढ़त बनाने के बाद दोनों दलों के कार्यालयों में जश्न शुरू हो गया। भाजपा और जद(यू) के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर, मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर जीत की खुशी मना रहे हैं। 

रुझान में परिणाम

रुझानों के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) भारी बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है। राज्य में चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है। अब तक मिले आंकड़ों में जद (यू) को निर्णायक बढ़त मिलती दिख रही है। दोपहर करीब 2 बजे तक एनडीए गठबंधन 202 सीटों पर आगे चल रहा है। महागठबंधन 35 सीटों पर और अन्य 6 सीटों पर आगे हैं।

यहां देखें बिहार चुनाव का परिणाम- Bihar Assembly Election Live

NDA के नेताओं ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चुनाव परिणाम के रुझानों को अपेक्षित करार दिया है। उन्होंने कहा- “हमने पहले ही कहा था कि राजग प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा। नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। किसी भी स्थिति में हम 160 सीट से नीचे नहीं जाएंगे। वहीं, सामने आ रहे रिजल्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- “एक तरफ लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नेतृत्व है, जो जेल-बेल, भ्रष्टाचार और जंगलराज के प्रतीक हैं। बिहार की जनता ने अमन-चैन और शांति के लिए वोट किया है।"

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव के रिजल्ट पर आया अखिलेश यादव का पहला बयान, बोले- 'अब आगे हम ये खेल, इनको...'

बिहार चुनाव का परिणाम देखकर बौखलाए कांग्रेस कार्यकर्ता, रुझानों में हार के बाद शुरू किया विरोध प्रदर्शन, अब लगाया ये आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत