Saturday, December 06, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Bihar Election Result 2025: सम्राट, अनंत, मैथिली जीते, मनीष कश्यप और खेसारी को मिली हार, जानें VIP सीटों के नतीजे

Bihar Election Result 2025: सम्राट, अनंत, मैथिली जीते, मनीष कश्यप और खेसारी को मिली हार, जानें VIP सीटों के नतीजे

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में VIP सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। आइए जानते हैं ​कि बिहार में VIP सीटों का क्या हाल रहा ?

Written By: Shaswat Gupta
Published : Nov 14, 2025 10:39 pm IST, Updated : Nov 14, 2025 10:46 pm IST
bihar election result 2025, Bihar Election Results, Bihar Election Results 2025- India TV Hindi
Image Source : X/@SAMRAT4BJP, IG/@MAITHILITHAKUR, ANI बिहार की VIP सीटों के उम्मीदवार।

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है जिसमें बीजेपी और जेडीयू दो प्रमुख दल हैं। एनडीए को 202 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर है। बिहार के इस सियासी महासमर में कई VIP सीटें रहीं जिनके नतीजे सामने आ चुके हैं। इन सीटों में कई युवा, बाहुबली, पिता-पुत्र और महिलाएं मैदान में थीं। अब हम आपको बताते हैं कि बिहार की वे कौन सी सीटें थीं जिन पर दिन भर लोगों को निगाह रही और अंत में उनका क्या परिणाम रहा।

ये रहा VIP सीटों का हाल 

उम्मीदवार का नाम पार्टी विधानसभा सीट परिणाम  वोट अंतर 
तेजस्वी यादव राजद राघोपुर जीते  14532 
संजय कुमार सिंह  लोजपा (रामविलास) महुआ जीते 44997
सम्राट चौधरी  भाजपा तारापुर जीते 45843
विजय कुमार सिन्हा  भाजपा लखीसराय  जीते  24940
राम कृपाल यादव भाजपा  दानापुर जीते  29133
अनंत सिंह  जदयू  मोकामा जीते  28206
संजय सारावगी भाजपा  दरभंगा जीते   24593
संजय कुमार भाजपा  कुम्हरार   जीते  47524
अभिषेक रंजन  कांग्रेस चनपटिया  जीते  602
संजीव चौरसिया भाजपा दीघा  जीते  59079
मैथिली ठाकुर भाजपा अलीनगर  जीतीं 11730
संजय सिंह भाजपा लालगंज  जीते  32167
ओसामा राजद  रघुनाथपुर  जीते   9248
मंगल पांडेय भाजपा सीवान  जीते  9370
भाई बीरेंद्र  राजद मनेर  जीते  20034
​बशिष्ठ सिंह   जदयू  करगहर  जीते   35676
छोटी कुमारी भाजपा छपरा  जीतीं 7600
श्रेयसी सिंह भाजपा जमुई  जीतीं 54498
नचिकेता जदयू जमालपुर  जीते  36228

कौन-कौन VIP उम्मीदवार हारे 

उम्मीदवार का नाम पार्टी  विधानसभा सीट   प्राप्त वोट 
सतीश कुमार भाजपा राघोपुर 104065
तेज प्रताप जनशक्ति जनता दल महुआ 35703
अरुण कुमार  राजद तारापुर 76637
अमरेश कुमार कांग्रेस लखीसराय  97468
रीत लाल रॉय राजद दानापुर 90744
वीणा देवी राजद मोकामा 63210
उमेश साहनी विकासशील इंसान पार्टी दरभंगा 72860 
 इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी कांग्रेस कुम्हरार 52961​
मनीष कश्यप जनसुराज चनपटिया  37172
रितेश रंजन जनसुराज दीघा 22071
बिनोद मिश्रा  राजद अलीनगर  73185 
शिवानी शुक्ला राजद लालगंज 95483
विकास सिंह जदयू रघुनाथपुर  79030
अवध बिहारी चौधरी राजद  सीवान  83009
जितेंद्र यादव लोजपा (रामविलास)  मनेर  90764
संतोष मिश्रा कांग्रेस करगहर  39333
शत्रुघ्न यादव (खेसारी)  राजद छपरा  79245
मोहम्मद शमसाद आलम राजद  जमुई  69370

 

नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया 

बिहार विधानसभा चुनाव में सामने आए नतीजों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई।

नीतीश कुमार ने कहा कि, 'बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों- श्री चिराग पासवान जी, श्री जीतन राम मांझी जी एवं श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।'  

यह भी पढ़ें 

Bihar Election Result 2025 LIVE: 'बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है', विधानसभा चुनाव में बंपर जीत पर बोले पीएम मोदी
 

NDA के 'MY' फैक्टर की नई परिभाषा ! बिहार की सियासत में ऐसे गेम चेंजर बना 'महिला+युवा' वोटर; महागठबंधन को दी चुभने वाली हार 
 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement