1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP Attacks Congress: नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, दिवंगत नेता चंद्र भानु गुप्ता की जीवनी का दिया हवाला

BJP Attacks Congress: नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, दिवंगत नेता चंद्र भानु गुप्ता की जीवनी का दिया हवाला

 Published : Sep 03, 2022 07:30 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 07:30 pm IST

BJP Attacks Congress: भाजपा ने कांग्रेस की प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसते हुए इसे ‘गांधी परिवार बचाओ आंदोलन’ करार दिया।

BJP leader Sambit Patra(File Photo)- India TV Hindi
BJP leader Sambit Patra(File Photo) Image Source : PTI

BJP Attacks Congress: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार पर निशाना साधा। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के दिवंगत कांग्रेस नेता चंद्र भानु गुप्ता की जीवनी का हवाला देते हुए गांधी परिवार पर नए सिरे से हमला किया। भाजपा ने कांग्रेस की प्रस्तावित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसते हुए इसे ‘‘गांधी परिवार बचाओ आंदोलन’’ करार दिया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुप्ता की जीवनी का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिवंगत नेता ने भी नेशनल हेराल्ड अखबार के वित्तपोषण और उसके उद्देश्य पर सवाल उठाया था। 

महिमामंडन ही न्यूजपेपर का मुख्य उद्देश्य

पात्रा ने कहा, ‘‘कांग्रेस के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चंद्र भानु गुप्ता ने अपनी जीवनी लिखी है जो हाल में प्रकाशित हुई है। उन्होंने अपनी किताब में अखबार के वित्तपोषण को लेकर कई सवाल उठाए हैं उन्होंने लिखा कि इंदिरा गांधी और (जवाहरलाल) नेहरू का महिमामंडन इस अखबार का मुख्य उद्देश्य था।’’ भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि किताब में गुप्ता ने साफ तौर पर लिखा है कि नेशनल हेराल्ड कांग्रेस के लिए नहीं था बल्कि सिर्फ एक परिवार के महिमामंडन के लिए था। 

विरासत में मिला करप्शन

पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को विरासत में भ्रष्टाचार मिला। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ उन्होंने (गुप्ता ने) संकेत दिया है कि अगर उस समय नेशनल हेराल्ड के वित्तपोषण की जांच होती तो बड़ा खुलासा होता।’’ उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसी अब नेशनल हेराल्ड मामले की जांच कर रही है और कांग्रेस ने विनाशकारी रुख अपना लिया है। पात्रा ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश की और अब पार्टी में अफरा-तफरी है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत