1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मस्जिदें खाली कर दो, नहीं तो भुगतने के लिए तैयार रहो', बीजेपी नेता ईश्वरप्पा के बयान से मचा बवाल

'मस्जिदें खाली कर दो, नहीं तो भुगतने के लिए तैयार रहो', बीजेपी नेता ईश्वरप्पा के बयान से मचा बवाल

 Written By: Amar Deep
 Published : Jan 09, 2024 08:59 am IST,  Updated : Jan 09, 2024 09:03 am IST

कर्नाटक में बीजेपी के नेता केएक ईश्वरप्पा के विवादित बयान के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। बता दें कि बेलगावी में एक जनसभा के दौरान बीजेपी नेता ईश्वरप्पा ने मस्जिदों को खाली करने की धमकी दी थी।

केएस ईश्वरप्पा ने दिया विवादित बयान।- India TV Hindi
केएस ईश्वरप्पा ने दिया विवादित बयान। Image Source : PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक में बीजेपी के नेता केएस ईश्वरप्पा ने एक बार फिर से विवादित बयान से राजनीति गर्म कर दी है। केएस ईश्वरप्पा हमेशा किसी ना किसी मामले पर विवादित बयान देते रहते हैं। इसी बीच रविवार यानी 7 जनवरी को एक जनसभा के दौरान फिर से विवादित बयान दिया है। दरअसल, कर्नाटक के बेलगावी में वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय को धमकी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने धमकी देते हुए परिणाम भुगने की भी बात कही है। उन्होंने कहा है कि कितने लोग मारे जाएंगे इसका कोई अंदाजा हमे भी नहीं है।

केएस ईश्वरप्पा ने दिए विवादित बयान

बता दें कि बीजेपी ने केएस ईश्वरप्पा बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'मुसलमानों तुम सभी मस्जिदों को खाली कर दो, नही तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो। इतना ही नहीं, केएस ईश्वरप्पा ने आगे भी मुस्लिम समुदाय को लेकर चेतावनी देना बंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर तुम मस्जिदों को खाली नहीं करोगे तो कितने मारे जाओगे यह हम भी नहीं जानते। उन्होंने कहा कि मथुरा सहित 2 और स्थानों पर विवाद चल रहा है। एक बार अदालत का फैसला आ जाए, चाहे आज हो या कल, हम मंदिरों के निर्माण के लिए आगे बढ़ेंगे। इसके बारे में कोई शक नहीं होना चाहिए।’

पहले भी विवादों में रह चुके हैं ईश्वरप्पा

इसके साथ ही ईश्वरप्पा ने अजाम को सिरदर्द देने वाला बताया है। वहीं केएस ईश्वरप्पा के इस बयान के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ईश्वरप्पा का बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस भी इस बयान को लेकर हमलावर हो गई है। ईश्वरप्पा लगातार विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले भी इन्होंने कहा था कि देश में मंदिर को नष्ट करने के बाद बनाई गई एक भी मस्जिद को बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा ईश्वरप्पा ने एक बार कहा था कि ’22 जनवरी को पूरी दुनिया की निगाहें अयोध्या की ओर होंगी। काशी विश्वनाथ मंदिर के मामले पर अदालती कार्यवाही हिंदुओं के पक्ष में है। मथुरा में कृष्ण मंदिर के लिए सर्वेक्षण का आदेश दिया गया है। सब कुछ एक के बाद एक होगा।’

यह भी पढ़ें- 

Ram Mandir: नहीं होगा रामलला की प्रतिमा का अयोध्या भ्रमण, जानें क्यों रद्द हुआ कार्यक्रम

शाजापुर में अक्षत कलश यात्रा पर पथराव, RSS कार्यालय पर जुटी हिंदू संगठनों की भीड़; भारी बवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत