1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा में निर्विरोध चुने गए 12 सदस्य, NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

राज्यसभा में निर्विरोध चुने गए 12 सदस्य, NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

 Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 27, 2024 11:56 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 06:15 am IST

राज्यसभा भारत की द्विसदनीय संसद का ऊपरी सदन है। इसके लिए आज 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए। वहीं इसके साथ ही राज्यसभा में भी एनडीए ने बहुमत हासिल कर ली है।

राज्यसभा में निर्विरोध चुने गए 12 सदस्य।- India TV Hindi
राज्यसभा में निर्विरोध चुने गए 12 सदस्य। Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 11 नए सदस्यों के निर्विरोध चुनाव के बाद राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है। बता दें कि राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं, लेकिन आठ मौजूदा रिक्तियों, जिनमें से चार जम्मू-कश्मीर से और चार नामांकित हैं, के साथ सदन की वर्तमान ताकत 237 है। इस तरह से बहुमत का आंकड़ा 119 हो गया है। एनडीए ने सफलतापूर्वक इस आंकड़े को पार कर लिया है। एनडीए के पास अब कुल 121 सीटें हैं। वहीं अब राज्यसभा में एनडीए के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद प्रमुख कानून पारित करने में सरकार को आसानी होगी। इसके अलावा कांग्रेस के एक सदस्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 

NDA के कुल 121 सदस्य

दरअसल, अपने नौ सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद राज्यसभा में भाजपा की ताकत बढ़कर 96 हो गई है। इसके साथ ही एनडीए के पास उच्च सदन में कुल 121 सीटें हो गई हैं। इस बीच, एनडीए के सहयोगी दलों के दो सदस्य, जिनमें अजित पवार के गुट एनसीपी और राष्ट्रीय लोक मंच के एक-एक सदस्य भी शामिल हैं, जिनको भी निर्विरोध चुना गया। इसके अतिरिक्त, सत्तारूढ़ गठबंधन को छह नामांकित सदस्यों और एक स्वतंत्र सदस्य का समर्थन प्राप्त है।

राज्यसभा में संख्या पर एक नजर

कुल सदस्य: 245

वर्तमान संख्या: 237 (जम्मू-कश्मीर के 4 और 4 नामांकित सहित 8 रिक्त)

बहुमत का आंकड़ा: 119

  • एनडीए: 121
  • बीजेपी: 96
  • जदयू : 04
  • एनसीपी: 03
  • एसएचएस: 01
  • पीएमके: 01
  • एजीपी: 01
  • यूपीपीएल: 01
  • टीएमसी-एम: 01
  • एनपीपी: 01
  • आरपीआई-ए: 01
  • आरएलएम: 01
  • आरएलडी: 01
  • जेडीएस: 01
  • निर्दलीय: 02
  • मनोनीत: 06

कौन हैं 12 निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार?

निर्विरोध चुने गए भाजपा उम्मीदवारों में असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी की निर्विरोध जीत दर्ज हुई है। वहीं भाजपा के सहयोगी दल एनसीपी (अजीत पवार) के नितिन पाटिल ने महाराष्ट्र और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार से निर्विरोध चुनाव जीता है। इसके अलावा कांग्रेस के अभिषेक मनुसिंघवी ने तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- 

CM आवास के सामने जाम में फंसे हाई कोर्ट के जज, DGP को किया तलब; जानें फिर क्या हुआ

Fact Check: क्या पहले से शादीशुदा हैं राहुल गांधी? जानें क्या है वायरल तस्वीर का पूरा सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत