1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या पहले से शादीशुदा हैं राहुल गांधी? जानें क्या है वायरल तस्वीर का पूरा सच

Fact Check: क्या पहले से शादीशुदा हैं राहुल गांधी? जानें क्या है वायरल तस्वीर का पूरा सच

 Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 27, 2024 08:24 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 08:24 pm IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि राहुल गांधी पहले से शादीशुदा हैं और वह कुंवारे होने का नाटक करते हैं। आइये जानते हैं इसका पूरा सच क्या है?

Fact Check.- India TV Hindi
Fact Check. Image Source : SCREENSHOT

सोशल मीडिया के इस दौर में कई सारी गलत जानकारियां गलत दावे के साथ शेयर की जाती हैं। इन गलत दावों से आपको सावधान करने के लिए हम India TV फैक्ट चेक लेकर आते हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर एक बयान दिया था। कश्मीरी छात्राओं ने बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अभी तक शादी को लेकर उनका कोई प्लान नहीं बना है, लेकिन अगर शादी होती है तो भी ठीक है। बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें तीन बच्चे और एक युवती उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि राहुल गांधी पहले से शादीशुदा हैं और वह कुंवारेपन का नाटक करते हैं। हालांकि, India TV ने जब इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में राहुल गांधी के साथ तीन बच्चे और एक युवती दिख रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि राहुल गांधी पहले से शादीशुदा हैं। इसके साथ ही वायरल पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि वह अपनी पत्नी जोनिता विंची खान (ड्रग पेडलर), बेटा नोहाक विंची खान, बेटी मिनाक विंची खान के साथ एक टूर में हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि वह देश में युवा और कुंवारे होने का झूठ फैलाते हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

India TV ने की पड़ताल

चूंकि सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही था और इसे राहुल गांधी की पत्नी और बच्चों से जुड़ा हुआ बताकर शेयर किया जा रहा था, इसलिए हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। इस तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल ओपन सर्च पर खबर से जुड़े कीवर्ड्स की मदद से इस तस्वीर को सर्च किया तो हमे एबीपीलाइव.कॉम की एक रिपोर्ट मिली। ये रिपोर्ट नौ दिसंबर 2022 को प्रकाशित की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एमपी की तीन स्टूडेंट्स से किया वादा 10 दिन में ही पूरा कर दिया। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी राजस्थान गए। इसी दौरान जब वह बूंदी पहुंचे तो वहां गुडली में बनाए गए हेलीपैड पर उज्जै की तीन छात्राएं उनके इंतजार में बैठी थीं। ये छात्राएं राहुल गांधी के साथ हेलीकॉप्टर की राइड करने आईं थीं। दरअसल, राहुल गांधी ने ही इन छात्राओं को हेलीकॉप्टर की राइड कराने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया। 

एबीपीलाइव.कॉम पर प्रकाशित सही न्यूज का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTएबीपीलाइव.कॉम पर प्रकाशित सही न्यूज का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की वायरल हो रही तस्वीर में उनके साथ दिख रहे लोग उनकी पत्नी और बच्चे नहीं हैं। ये सभी छात्राएं थीं, जिन्हें हेलीकॉप्टर राइड कराने का राहुल गांधी ने वादा किया था। राहुल गांधी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा था। ऐसे में गों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में राहुल गांधी की पत्नी और बच्चे का दावा झूठ निकला।

यह भी पढ़ें- 

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, इन 29 उम्मीदवारों के हैं नाम

जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में नाबालिग के साथ गैंगरेप, सफाईकर्मियों पर आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।