1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी की स्पीच पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कसा तंज, बोलीं- अच्छा स्टैंडअप कॉमेडियन एक्ट किया

राहुल गांधी की स्पीच पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कसा तंज, बोलीं- अच्छा स्टैंडअप कॉमेडियन एक्ट किया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 01, 2024 05:54 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 05:54 pm IST

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है और उनकी स्पीच को एक स्टैंडअप कॉमेडियन एक्ट बताया है। कंगना ने ये भी कहा कि उन्हें अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : ANI

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज लोकसभा में सत्ताधारी बीजेपी पर करारा हमला बोला। इस बीच बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी राहुल पर निशाना साधा और राहुल के भाषण को एक कॉमेडियन एक्ट बताया। कंगना ने ये भी कहा कि राहुल को अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

कंगना ने क्या कहा?

संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, 'राहुल गांधी ने एक अच्छा स्टैंडअप कॉमेडियन एक्ट किया क्योंकि उन्होंने हमारे सभी देवी-देवताओं को कांग्रेस का ब्रांड एंबेसडर बना दिया। भगवान शिव का आशीर्वाद कांग्रेस के हाथ में है, ये उनके बयान हैं, ये उनका भाषण था, इसलिए हम पहले ही हंस रहे थे। मुझे लगता है कि उन्हें अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए।'

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रेड्डी ने कहा, 'राहुल गांधी और कांग्रेस डिप्रेशन में है। उन्होंने सरासर झूठ बोला है। हमें राहुल गांधी से सहानुभूति रखनी चाहिए क्योंकि पिछले 20 साल से वह प्रधानमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं दिया। इसलिए उन्होंने आज संसद में जो भाषण दिया वह हिंदुओं के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि हिंदू हिंसक हैं। देश के लोगों को यह बात समझनी चाहिए। जब तक देश में हिंदू हैं, देश में कोई हिंसा नहीं है।'

राहुल ने संसद में क्या कहा?

राहुल गांधी ने आज लोकसभा में चर्चा के दौरान हिंदू धर्म को लेकर बड़ी बात कह दी, जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। राहुल गांधी ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या ने बीजेपी को मैसेज दिया है। अयोध्या में डर का माहौल बनाया गया। राहुल गांधी ने कहा कि ये जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, ये हिंदू नहीं हैं, अयोध्या की जनता के मन में बीजेपी ने भय डाला, हिंदू डर नहीं फैला सकता। इसके बाद उन्होंने भगवान शिवजी की तस्वीर लहराई और साथ ही ये कहा कि बीजेपी डर फैला रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत