1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हो गया फैसला! जानें भाजपा कब करेगी नीतीश की वापसी पर निर्णय, चिराग से भी हुई बात

हो गया फैसला! जानें भाजपा कब करेगी नीतीश की वापसी पर निर्णय, चिराग से भी हुई बात

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 26, 2024 11:09 am IST,  Updated : Jan 26, 2024 01:54 pm IST

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के केंद्रीय नेताओं और बिहार के नेताओं के बीच नीतीश के मुद्दे पर बीती रात चर्चा हो गई है। अब जल्द ही कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है।

नीतीश की वापसी?- India TV Hindi
नीतीश की वापसी? Image Source : PTI

बिहार में सियासी उलटफेर की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। बीती रात भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार के नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की है। सूत्रों की मानें तो बिहार बीजेपी नेताओं की गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक में जेडीयू को लेकर चर्चा हुई है। इस बैठक के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी को लेकर उाइनल फैसला लिया जा सकता है।  

कब तक होगा फैसला?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के केंद्रीय नेताओं और बिहार के नेताओं के बीच नीतीश के मुद्दे पर बीती रात चर्चा हो गई है। माना जा रहा है कि 24 घंटे के भीतर इस पर फाइनल निर्णय आ जाएगा। भाजपा प्रदेश नेताओं ने जेडीयू के साथ आने के मसले पर कार्यकर्ताओं के रूख का फीडबैक दिया है। बैठक में नीतीश के बीजेपी के साथ आने पर लोकसभा चुनाव में असर पर भी चर्चा हुई है। 

चिराग से भी हुई बात

अब तक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबाकि, एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने चिराग पासवान से भी बात की है। जानकारी के मुताबिक, चिराग नीतीश का साथ नहीं चाहते। इस मुद्दे को लेकर चिराग और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात भी हो सकती है। अगले चौबीस घंटे के अंदर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।

सुशील मोदी ने दिया बयान

भाजपा नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार और जेडीयू का जहां तक सवाल है, तो दरवाजा हमेशा बंद नहीं रहता, दरवाजा खुल भी जाता है। राजनीति में हमेशा दरवाजा बंद नहीं रखा जाता। राजनीति संभावनाओं का खेल है, हम पटना जा रहे है। नीतीश जी के बारे में फैसला आलाकमान करेगा। 

ये भी पढ़ें- बिहार में एक बार फिर से BJP के साथ आएंगे नीतीश, सरकार को लेकर आया ये फॉर्मूला: सूत्र

ये भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा पर गणतंत्र दिवस पर गरजे ITBP के जवान, बर्फीली वादियों से इस अंदाज में दी देशवासियों को बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत