1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "पंचायतों में ट्रिपल इंजन देकर जनता ने लगायी धामी की विकास नीति पर मुहर", बोले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

"पंचायतों में ट्रिपल इंजन देकर जनता ने लगायी धामी की विकास नीति पर मुहर", बोले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 11, 2025 08:43 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 08:47 pm IST

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर बड़ी संख्या में पार्टी उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर खुशी जताई। कई जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया।

Uttarakhand- India TV Hindi
प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और सीएम धामी Image Source : FACEBOOK/MAHENDRA BHATT & PUSHKAR DHAMI

देहरादून: भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर बड़ी संख्या में पार्टी उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे न केवल जनता ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की विकास नीति पर मुहर लगाई है, बल्कि विकास को और गति देने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। 

महेंद्र भट्ट ने कही ये बात

प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे गांवों में विकास के ट्रिपल इंजन लगने का आगाज बताते हुए, संबंधित निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। भट्ट ने नामांकन के दिन ही बड़ी संख्या में पार्टी प्रत्याशियों की जीत को बहुप्रत्याशित बताते हुए कहा कि एक बात तो पहले से ही स्पष्ट थी कि प्रदेश की ग्रामीण जनता ने क्षेत्रीय विकास के लिए ही अपने मतों का इस्तेमाल करेगी।

मतदाताओं का यही मंतव्य, सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए निर्णायक बना और कई जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया। भाजपा ऐसे सभी जनप्रतिनिधियों की विकास के ट्रिपल इंजन लगाने की भावना का पूरा सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तरह चुनाव प्रक्रिया में शेष बची सभी सीटों में मतदाताओं का विकास मत बहुत अहम होने जा रहा है। लिहाजा भाजपा सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिसंख्य ब्लॉक प्रमुख सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जताई खुशी

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने क्षेत्र पंचायत प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्ष की नामांकन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए पार्टी उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर प्रसन्नता जताई और कहा कि इससे गांवों मे खुशहाली और बढ़ेगी। 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज सभी 12 जिला पंचायत अध्यक्ष पद और 83 ब्लॉक प्रमुख पद पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमें बहुत खुशी की बात है, उत्तरकाशी में रमेश चौहान, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी, उद्यम सिंह नगर में अजय मौर्य और पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। 

इसी तरह क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की 11 सीटों पर इकलौती उम्मीदवारी से भाजपा का परचम लहराया है। शेष पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख पदों पर पार्टी अपने उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व निर्धारित रणनीति पर अमल कर रही है। 

जिनमें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उत्तरकाशी से रमेश चौहान, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, उधम सिंह नगर से अजय मौर्या और चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि इसी तरह ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी भाजपा का परचम लहराया, जहां चंपावत से अंचला बोरा, काशीपुर से चंद्रप्रभा, सितारगंज से उपकार सिंह, खटीमा से सरिता राणा, भटवाड़ी से ममता पंवार, डुंडा से राजदीप परमार, जाखणीधार से राजेश नौटियाल, चंबा से सुमन सजवाण, विकासनगर से नारायण ठाकुर, पाबौ से लता देवी और ताकुला से मीनाक्षी आर्य निर्विरोध चुनी गईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत