1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'अभिषेक को चुनो या मुझे', अब ममता के खास कल्याण बनर्जी ने दिया अल्टीमेटम, क्या होगा TMC का?

'अभिषेक को चुनो या मुझे', अब ममता के खास कल्याण बनर्जी ने दिया अल्टीमेटम, क्या होगा TMC का?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 11, 2026 01:29 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 11:42 pm IST

अब ममता के खासमखास कल्याण बनर्जी ने भी साथ छोड़ने की धमकी दी है। कल्याण बनर्जी ने ममता से कहा है कि अभिषेक बनर्जी या कल्याण बनर्जी में से किसी एक को चुनना होगा। अब आगे क्या होगा टीएमसी में?

कल्याण बनर्जी का अल्टीमेटम- India TV Hindi
कल्याण बनर्जी का अल्टीमेटम

ममता बनर्जी की तृणमूल के सबसे खास रहे कल्याण बनर्जी ने भी साथ छोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दिया है कि या तो मुझे चुनिए या अभिषेक को, आपको हम दोनों में से किसी एक को चुनना होगा। बता दें कि जिसे चीफ व्हिप बनाने के लिए 40 साल पुरानी सहयोगी काकोली घोष को ममता ने उनके पद से हटा दिया था, अब वही कल्याण बनर्जी भी बगावत का झंडा बुलंद करते दिख रहे हैं और अभिषेक बनर्जी पर हमला बोला है और उनके खिलाफ सीधी बगावत कर दी है। 


 कल्याण बनर्जी ने क्या क्या कहा?
 

  • टीएमसी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने कानूनी केस से हटाए जाने को अपना सार्वजनिक अपमान बताया और ममता बनर्जी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अब उन्हें अभिषेक या मेरे बीच किसी एक को चुनना होगा। उन्होंने अभिषेक बनर्जी को घमंडी बताया है।
     
  • कल्याण ने कहा, अभिषेक बनर्जी का व्यवहार बहुत खराब है, अब या तो अभिषेक TMC में रहेंगे, या मैं नहीं रहूंगा। आप मुझे कूड़ेदान ना समझें।
     
  • बनर्जी ने कहा, "दीदी को तय करने दें कि वह क्या करना चाहती हैं। अभी तक तो मैं उनके साथ हूं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर दीदी अभिषेक के साथ जाने का फैसला करती हैं, तो मैं अपना फैसला लूंगा।"
     
  • कल्याण, जो सांसदों की बड़ी बगावत और पार्टी छोड़ने के बावजूद TMC का समर्थन करते रहे हैं, ने कहा है कि हालांकि वह दीदी का समर्थन करते हैं, लेकिन उनके भतीजे (भाइपो) के बारे में उनकी राय वैसी नहीं है।
     
  • कल्याण बनर्जी ने कहा है, "मैं अभी भी दीदी के साथ हूं, लेकिन अभिषेक बनर्जी का अहंकार बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैंने बनर्जी से जुड़े सभी केस छोड़ दिए हैं।"
     
  • ममता बनर्जी के साथ अभिषेक बनर्जी का ब्लड रिलेशन हो सकता है लेकिन हम भी 40 साल से ममता दीदी के साथ थे। अगर वह पार्टी के पद में रहेंगे तो मैं  पार्टी में नहीं रहूंगा। उन्होंने मुझे अपमानित किया है। मैं कोई नौकर नहीं हूं। अभिषेक बनर्जी की वजह से ही पार्टी का यह हाल है।

अब क्या होगा टीएमसी का?

भले ही बनर्जी पिछले कुछ दिनों से बागी सांसदों की आलोचना कर रहे हों, लेकिन TMC प्रमुख को दी गई उनकी हालिया चेतावनी ने पार्टी में फूट की अटकलों को हवा दे दी है। इससे पहले आज ममता की TMC के एक और राज्‍यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने भी अपने पद से इस्ताफा दे दिया है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के अब तक तीन राज्‍यसभा सांसदों ने रिजाइन कर दिया है। राज्‍यसभा में अब पार्टी के कुल 10 सांसद बचे हैं। 



टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकती है क्या?
वहीं आज TMC के राजनीतिक संकट के बीच दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक होने वाली है। नई दिल्ली के इंदिरा भवन में AICC महासचिवों, प्रभारियों और PCC अध्यक्षों की इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अक्ष्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। इस मीटिंग में देश के मौजूदा  राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और साथ ही TMC के कांग्रेसमें विलय पर भी चर्चा हो सकती है।

ये भी पढ़ें:
'ये खबर पूरी तरह गलत, मैं दिल्ली गई ही नहीं', TMC की बागी सांसदों की लिस्ट में अपना नाम देखकर भड़कीं प्रतिमा मंडल
"मैं जहां हूं, वहीं हूं.." तृणमूल और बागी नेताओं की खींचतान के बीच बाबुल सुप्रियो का रहस्यमयी पोस्ट, जानें क्या लिखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत