1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को कहा मुगल, कहा- गर्व से हिंदू कहने वाला चाहिए मुझे...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को कहा मुगल, कहा- गर्व से हिंदू कहने वाला चाहिए मुझे...

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 17, 2023 07:17 am IST,  Updated : Mar 17, 2023 07:17 am IST

दरअसल कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए यह कह दिया कि मुझे कोई ऐसा शख्स चाहिए जो कि गर्व से कहे कि वो हिंदू है। कर्नाटक की बेलगावी में आयोजित एक सभा के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने ये बात कही।

CM Himanta Biswa Sarma compared Congress as Mughal said I want someone who can proudly call himself - India TV Hindi
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को कहा मुगल Image Source : PTI

Karnataka Assembly Election 2023: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आए दिन अपने अलग अलग बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। इस बार हिमंता बिस्वा सरमा ने जो कहा है उस कारण वे एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। दरअसल कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए यह कह दिया कि मुझे कोई ऐसा शख्स चाहिए जो कि गर्व से कहे कि वो हिंदू है। कर्नाटक की बेलगावी में आयोजित एक सभा के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने ये बात कही।

गर्व से कहो हम हिंदू हैं..

उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत सारे लोग हैं जो कि बहुत गर्व से बोलते हैं कि मैं मुसलमान हूं। बहुत से लोग लोग गर्व से खुद को इसाई बोलते हैं। इस बात से मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन हमें ऐसा भी व्यक्ति चाहिए जो गर्व से कह सके हैं वो हिंदू है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि यहां मैने लोगों को भारत माता की जय, शिवाजी की जय बोलते सुना। ऐसे ही हमारा देश विश्व गुरू बनेगा। उन्होंने आगे कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस देश को कमजोर करने का काम कर रही है।

कांग्रेस पार्टी है नई मुगल

उन्होंने कहा कि पहले मुगलों ने देश को कमजोर किया। कांग्रेस पार्टी आज के समय की मुगल है। इन्हें राम मंदिर के बनने पर आपत्ति होती है। क्या आप मुगलों के बच्चे हैं। सरमा ने आगे कहा कि दिल्ली के एक बादशाह ने एक समय पर मंदिर तोड़ने की बात कही थी लेकिन केंद्र में फिलहाल मोदी सरकार है जो राम मंदिर निर्माण की बात हो रही है। यह नया भारत है। पाकिस्तान अगर भारत में आतंकी भेजता है तो हम पाकिस्तान में घुसकर उसको मारते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत