1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'जो उस समय गर्मी दिखा रहे थे उनकी गर्मी अब शांत हो गई होगी', शामली में बोले सीएम योगी

'जो उस समय गर्मी दिखा रहे थे उनकी गर्मी अब शांत हो गई होगी', शामली में बोले सीएम योगी

 Published : Apr 24, 2023 03:45 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 03:50 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश को पहले दंगा प्रदेश कहा जाता था, लेकिन अब यहां न ही कहीं दंगा होता है और न ही कहीं कर्फ्यू लगता है। अब प्रदेश दंगा और कर्फ्यू मुक्त हो चुका है।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ Image Source : FILE

शामली: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में प्रचार की शुरुआत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को शामिल में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को माफिआयों और अपराधियों के भरोसे छोड़ दिया था। उनके लिए प्रदेश की जनता नहीं बल्कि अपराधी प्राथमिकता हुआ करते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है। 

गुंडों के लिए आंसू बहाने वाले लोग भी नहीं बचे - सीएम योगी 

सीएम योगी ने कहा कि उस समय जो गर्मी दिखाया करते थे, उनकी अब सारी गर्मी निकल गई होगी। पहले प्रदेश में गुंडा टैक्स वसूला जाता था अब गुंडा टैक्स वसूलने वाले कहां चले गए, कोई पता ही नहीं। अब उनके लिए कोई दो बूंद आंसू बहाने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि पहले कैराना में व्यापार करना बेहद ही मुश्किल होता था, लेकिन अब देखकर खुशी होती है कि कैराना में व्यापारी वर्ग वापस आ गया है और आजादी से अपना काम कर रहा है। 

प्रदेश अब हो चुका है दंगा और कर्फ्यू मुक्त - सीएम योगी 

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को दंगो का प्रदेश कहा जाता था, लेकिन अब यूपी में में 'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब ओर चंगा, यूपी में न रंगदारी और न फिरौती-यूपी अब नहीं है किसी की बपौती।' सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास का काम हो रहा है। माफिया और आतंक के लिए जगह नहीं है। आज घर में काष्ठ कला देखने को मिलती है। 2017 से पहले सरकारों को दंगा कराने से फुर्सत नहीं मिलती थी। सिख भाइयों पर हमला करवाया गया था। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। आज प्रदेश विकास कर रहा है और यूपी की विकास यात्रा हर किसी को पता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत