1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असम के सीएम को कांग्रेस नेता की लताड़-'लुई बर्गर' सरमा, खाली धमकियां नहीं, अपना पता भेजो

असम के सीएम को कांग्रेस नेता की लताड़-'लुई बर्गर' सरमा, खाली धमकियां नहीं, अपना पता भेजो

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 09, 2023 08:09 am IST,  Updated : Apr 09, 2023 08:09 am IST

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर जोरदार हमला बोला है। श्रीनेत ने कहा है कि खाली धमकियां क्यों दे रहे लुई बर्गर सरमा, अपना पता भेजो, फेवरिट बिस्किट भेज देंगे।

congress attack on assam cm- India TV Hindi
कांग्रेस का हिमंता बिस्वा सरमा पर वार Image Source : FILE PHOTO

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को उनकी धमकियों का करारा जवाब देते हुए कहा है कि "लुई बर्गर सरमा, खाली धमकियां क्यों दे रहे, मुझे अपना पता तो भेजो, हम आपको आपकी पसंदीदा बिस्किट भेज देंगे।"  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को धमकी दी थी कि वे कानून की अदालत में मिलेंगे, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने हिमंत से कहा "खाली धमकी" अपने पास ही रखें।

बता दें कि कांग्रेस बनाम हिमंत बिस्वा सरमा के बीच बयानबाजी की शुरुआत अडानी पर राहुल गांधी के ट्वीट और ₹20,000 करोड़ के बयान से हुई। ट्वीट में, कांग्रेस के पांच पूर्व नेताओं के नाम लिखे गए थे, जिनमें किरण कुमार रेड्डी और अनिल एंटनी शामिल हैं। 

असम के सीएम ने कहा था "यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड स्कैम्स से अपराध की आय को कहां छुपाया है और आपने ओतावियो क्वात्रोची को कई बार भारतीय न्याय के शिकंजे से कैसे निकलने दिया। अब कोर्ट ऑफ लॉ के तहत हम आपसे कोर्ट में मिलेंगे।" 

इसपर सुप्रिया श्रीनेत ने दिया ये जवाब

कांग्रेस छोड़ने से पहले राहुल गांधी के साथ उनकी मुलाकात का संदर्भ देते हुए असम के मुख्यमंत्री ने बताया कि अगस्त 2015 में कांग्रेस छोड़ने से पहले हिमंत मैंने नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उस मुलाकात को याद करते हुए हिमंत ने कहा कि बैठक में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उसी थाली में बिस्कुट खाया, जहां से राहुल गांधी का कुत्ता पिडी भी बिस्कुट खा रहा था। राहुल गांधी नेताओं की बात सुने बिना अपने कुत्ते के साथ खेल रहे थे।

वहीं, इस मामले के बाद शनिवार को राहुल गांधी के ट्वीट से नया विवाद शुरू हो गया, क्योंकि बीजेपी के कई नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व सांसद सोशल मीडिया ट्रोल की तरह काम कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत