1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में एमपी और राजस्थान के कई टिकट हुए फाइनल, प्रदेश के ये वरिष्ठ नेता नहीं लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में एमपी और राजस्थान के कई टिकट हुए फाइनल, प्रदेश के ये वरिष्ठ नेता नहीं लड़ेंगे चुनाव

 Reported By: Vijai Laxmi Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 11, 2024 09:11 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 09:42 pm IST

कांग्रेस ने सोमवार 11 मार्च को राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीटों को लेकर चर्चा की। इसमें कई सीटों को लेकर नाम तय हो गए हैं। हालांकि पार्टी ने अभी इनका ऐलान नहीं किया है।

Congress- India TV Hindi
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक Image Source : PTI

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं। चुनावों के लिए पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीदवारों के ऐलान भी हो रहे हैं। एकतरफ भारतीय जनता पार्टी ने अपने 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है तो कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। दोनों दलों की आज सोमवार 11 मार्च को चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में कई नाम तय हुए हैं। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज केंद्रीय कार्यालय पर हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।

मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीटों को लेकर हुई चर्चा

इस बैठक के दौरान मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीटों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान राजस्थान की 15 सीटों को लेकर चर्चा हुई और इसमें से 12 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए। इसमें जालौर लोकसभा सीट से अशोक गहलोत के बेटे का नाम तय हो गया है। इसके साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने की बात कही है। वहीं सचिन पायलट ने भी चुनाव लड़ने से दूसरी बना ली है। सचिन पायलट से जब चुनाव ना लड़ने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ना नहीं लड़वाना चाहते हैं।

छिन्दवाड़ा से नकुलनाथ का टिकट तय

वहीं इस बैठक में मध्य प्रदेश की सीटों को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें तय हो गया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि दिग्विजय सिंह अभी राज्यसभा सांसद हैं। इसके साथ ही छिन्दवाड़ा लोकसभा सीट से नकुल नाथ का चुनाव लड़ना तय हो गया है। आलाकमान ने उनके नाम पर अपनी सहमति दे दी है। इसके साथ ही एमपी की 11 सीटों पर नाम तय हो गए हैं।

आज स्क्रीनिंग कमिटी में राजस्थान और मध्यप्रदेश की जिन सीट पर चर्चा हुई उसमे से 70 फीसदी सीट क्लियर की गई। वहीं दोनों राज्यों में जिन सीट पर चर्चा हुई, उसमें 2 से 3 सीट ही पेंडिंग रखी गई हैं। बाकी की सभी सीट क्लियर की गई हैं। हालांकि अभी इनके नामों का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में पार्टी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य की एक सीट सपा को दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत