1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भाजपा में हुईं शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भाजपा में हुईं शामिल

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 26, 2024 07:28 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 07:28 pm IST

लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी और कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। रांची के भाजपा मुख्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

Congress got a shock before the Lok Sabha elections Geeta Koda wife of former CM Madhu Koda joined B- India TV Hindi
सांसद गीता कोड़ा भाजपा में हुईं शामिल Image Source : FILE PHOTO

सिंहभूम से कांग्रेस की सांसद और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। इसपर सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि कोल्हान और भी बेहतर हो गया है। यह और मजबूत होगा। कोल्हान में कोई समस्या नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने उन्हें (भाजपा को) वहां एक भी सीट नहीं जीतने दिया। वहां दो लोकसभा सीटें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कोल्हान में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। वहीं गीताकोड़ा के भाजपा में शामिल होने पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हो सकता है कि वे वॉशिंग मशीन में जाएंगे और वहां साफ हो जाएंगे। लोगों पर निश्चित रूप से कुछ दबाव है। 

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की चीजों सो कांग्रेस प्रभावित होने वाली नहीं है। हर कोई जानता है कि गीता कोड़ा ने कांग्रेस क्यों छोड़ा है और वह भाजपा में क्यों गई हैं। पार्टी छोड़ने के बाद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में गीता कोड़ा ने भाजपा की सदस्यता ली। एक तरफ जहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गईं।

गीता कोड़ा ने क्यों कांग्रेस से बनाई दूरी

दरअसल लंबे समय से ये चर्चा चल रही थी कि गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो सकती हैं। हालांकि गीता कोड़ा ने कभी खुलकर इसपर बात नहीं की और ना ही कोई बयान दिया। इस बारे में उनसे जब भी सवाल किया गया तो उन्होंने भाजपा में शामिल होने और कांग्रेस से अलग होने की बात को सिरे से नकार दिया। हालांकि गीता कोड़ा ने कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। लंबे समय से वो कांग्रेस के कई कार्यक्रमों में शामिल नहीं होती थीं। यहां तक कि पिछले दिनों प्रभारी की बैठक में भी गीता कोड़ा भाग लेने नहीं पहुंचे। ऐसे में अब उन्होंने कमल का साथ पकड़ लिया है और कांग्रेस को छोड़ दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत