1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा', कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप

'मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा', कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 26, 2025 01:46 pm IST,  Updated : Mar 26, 2025 02:17 pm IST

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष की जगह होती है लेकिन यहां विपक्ष की कोई जगह नहीं है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, 'एक कन्वेंशन है कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने दिया जाता है। मैं जब भी खड़ा होता हूं तो मुझे बोलने नहीं दिया जाता। मैं नहीं जानता कि सदन किस प्रकार चल रहा है।'

राहुल ने और क्या कहा?

राहुल ने कहा, 'यहां हम जो कहना चाहते हैं, हमें कहने नहीं दिया जाता है। मैंने कुछ नहीं किया, मैं बिल्कुल शांति से बैठा था। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष की जगह होती है लेकिन यहां विपक्ष की कोई जगह नहीं है। यहां केवल सरकार की जगह है। उस दिन प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ मेले के बारे में बोला, जिसमें मैं अपनी बात जोड़ना चाहता था। मैं बेरोजगारी के बारे में कुछ कहना चाहता था लेकिन मुझे नहीं बोलने दिया गया।'

लोकसभा में स्पीकर ने सांसदों के आचरण को लेकर दी नसीहत

एक खबर ये भी है कि लोकसभा में स्पीकर ने सांसदों के आचरण को लेकर नसीहत दी है। दरअसल दो दिन पहले राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ अजीब अभिवादन किया था। इस पर स्पीकर की तीखी प्रक्रिया सामने आई थी। इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने भी सदन में कहा था कि जब पीएम सदन में आते हैं तो बीजेपी के सभी सांसद खड़े हो जाते हैं, ये सदन का अपमान है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का सामने आया बयान 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, 'आपसे सदन की मर्यादा और शालीनता के उच्च मानदंडों को बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। मेरी जानकारी में ऐसे कई मामले हैं, जब सांसदों का आचरण सदन की मर्यादा और परंपराओं के उच्च मानदंडों को बनाए रखने के अनुरूप नहीं था। पिता, पुत्री, माता, पत्नी और पति इस सदन के सदस्य रहे हैं। इसलिए, इस संदर्भ में मैं विपक्ष के नेता से नियमों के अनुसार आचरण करने की अपेक्षा करता हूं। विपक्ष के नेता से विशेष रूप से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अपना आचरण बनाए रखें।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत