1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UGC-NET की 3 परीक्षाएं कैंसिल होने पर भड़के राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

UGC-NET की 3 परीक्षाएं कैंसिल होने पर भड़के राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 17, 2026 10:56 am IST,  Updated : Aug 17, 2026 11:04 am IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट के कुछ विषयों की परीक्षा फिर से कराए जाने को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसी व्यवस्था बनाई है जो एक परीक्षा तक नहीं करा सकती।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी- India TV Hindi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। फाइल फोटो Image Source : PTI

नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने UGC नेट की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।  राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि NTA ने दो महीने के बाद पेपर रद्द किया। देश में शिक्षा व्यवस्था बची ही नहीं हैं। मोदी सरकार की तरह NTA भी गलती स्वीकार नहीं करती।

राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर कहा, ''मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने अभी क्या किया है। सोशियोलॉजी, इंग्लिश और कॉमर्स के लिए UGC-NET परीक्षाएं 22 से 30 जून के बीच हुईं। लगभग दो महीने बाद, NTA ने तीनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया क्योंकि उसने गलत पेपर सेट किए थे और पुराने सवाल दोहराए थे। 

हज़ारों उम्मीदवार जिन्होंने सालों तक तैयारी की, फ़ॉर्म भरे, फ़ीस दी और दूर-दराज़ के सेंटरों तक यात्रा की, उन्हें अब सितंबर में यह सब फिर से करना होगा। गलती NTA करती है, लेकिन सज़ा छात्र भुगतते हैं। मैंने कोटा, देहरादून और प्रयागराज में यह बात कही थी और मैं इसे कहता रहूंगा। यह अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं है। यह एक 'एक्सट्रैक्शन मशीन' (निचोड़ने वाली मशीन) है। यह आपके पैसे, आपके साल, आपकी मानसिक सेहत और आपका आत्मविश्वास ले लेती है और बदले में कुछ नहीं देती। यहां तक कि नौकरी भी नहीं। NTA अभी भी असली सवाल का जवाब नहीं देगी।  क्या परीक्षा से पहले ये पेपर लीक हुए थे? मोदी सरकार के बाकी सभी विभागों की तरह, NTA कभी नहीं मानती कि उसकी गलती है। गड़बड़ी वाले बाकी सभी पेपरों की तरह, मुझे पूरा यकीन है कि इसके लिए किसी की जवाबदेही तय नहीं होगी। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा पहला कदम था, आखिरी नहीं। NTA के नेतृत्व की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।''

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि पीएम मोदी ने एक ऐसी व्यवस्था बनाई है जो परीक्षा ठीक से नहीं करा सकती और फिर परीक्षा देने वाले छात्रों को ही दोषी ठहराती है। आपके साल छीने जा रहे हैं और जब तक PM मोदी इसका जवाब नहीं देते, हम रुकेंगे नहीं।

UGC-NET की 3 विषयों की परीक्षा रद्द

बता दें कि  NTA की एक बार फिर किरकिरी हुई है। NTA को UGC-NET के 3 विषयों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी है। UGC-NET परीक्षा के 3 विषयों के पेपर दोबारा कराए जाएंगे। UGC-NET के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर दोबारा से होंगे। पेपर में फैक्चुअल, टाइपिंग, ट्रांसलेशन और ग्रामर से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायत के बाद ये फ़ैसला करना पड़ा है। NTA ने पेपर में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां मानी है। ये परीक्षाएं नौ सितंबर और दस सितंबर को होंगी। इंग्लिश का पेपर 9 सितंबर सुबह 9 बजे शुरू होगा। कॉमर्स का पेपर 9 सितंबर दोपहर 3 बजे से होगा और सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को सुबह 9 बजे होगा। छात्रों को इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। 

ये भी पढ़ेंः हाई कोर्ट में क्लर्क भर्ती की दोबारा होगी परीक्षा, जज की गाड़ी रोकने के बाद HC का निर्देश; छात्रों का आंदोलन स्थगित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत