1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Congress On MSP: कांग्रेस ने लिया संकल्प, MSP के लिए सड़क से संसद तक लड़ेगी लड़ाई

Congress On MSP: कांग्रेस ने लिया संकल्प, MSP के लिए सड़क से संसद तक लड़ेगी लड़ाई

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 31, 2022 06:35 pm IST,  Updated : Jul 31, 2022 06:35 pm IST

Congress On MSP: कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह सरकार की ‘‘जन विरोधी नीतियों’’ का विरोध करती है और किसानों की उपज के वास्ते MSP सुनिश्चित कराने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी।

Congress Flag (File Photo)- India TV Hindi
Congress Flag (File Photo) Image Source : PTI

Highlights

  • MSP सुनिश्चित कराने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी पार्टी: कांग्रेस
  • कांग्रेस ने AIKC के पदाधिकारियों की बैठक के बाद यह बात कही
  • कांग्रेस जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी: AIKC प्रमुख

Congress On MSP: कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह सरकार की ‘‘जन विरोधी नीतियों’’ का पूरे तरीके से विरोध करती है। कांग्रेस ने कहा कि वह किसानों की उपज के वास्ते न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) सुनिश्चित कराने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। पार्टी ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस(AIKC-All India Kisan Congress) के पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक के बाद यह बात कही। AIKC के नए प्रमुख सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि वह किसानों और मजदूरों की समस्याओं को जानने के लिए देश भर में दौरा करेंगे और उन्हें समर्थन देंगे। 

"केंद्र की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी कांग्रेस"

सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि वह सड़क से संसद तक किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जैसी संस्थाओं का जितना चाहे ‘‘दुरुपयोग’’ करे, लेकिन पार्टी डटी रहेगी और केंद्र की ‘‘जनविरोधी’’ नीतियों का विरोध करेगी। खैरा ने किसान कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष नाना पटोले और उनकी टीम के काम की सराहना की। 

"लगन से काम करने वालों को निश्चित रूप से पदोन्नत किया जाएगा"

सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि जिसने भी पिछले चार वर्षों में लगन से काम किया है, उसे निश्चित रूप से पदोन्नत किया जाएगा। साथ ही खैरा ने कहा कि किसान कांग्रेस जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन नए कृषि कानूनों के जरिए देश के किसानों और मजदूरों के साथ ‘‘धोखा’’ किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत