1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या टूट जाएगा AAP और I.N.D.I.A का रिश्ता? विधायक की गिरफ्तारी पर खरगे बोले- अन्याय नहीं सहेंगे

क्या टूट जाएगा AAP और I.N.D.I.A का रिश्ता? विधायक की गिरफ्तारी पर खरगे बोले- अन्याय नहीं सहेंगे

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Sep 29, 2023 07:41 am IST,  Updated : Sep 29, 2023 07:50 am IST

पंजाब के भुलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। खैरा को 2015 के ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

I.N.D.I.A में दरार।- India TV Hindi
I.N.D.I.A में दरार। Image Source : PTI

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच एक बार फिर से ठन गई है। पंजाब कांग्रेस के नेता जमकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर निशाना साध रहे हैं। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा कि दोनों दलों के बीच इस खींचतान का असर विपक्षी दलों के गठबंधन  I.N.D.I.A पर भी दिख सकता है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर रिएक्शन दिया है।

क्या बोले खरगे?

दरअसल, एक कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया। खरगे ने कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी अब तक नहीं मिली है। अभी वह इसकी जानकारी लेंगे। खरगे ने आगे कहा कि चाहे जो भी मामला हो लेकिन अगर कोई अन्याय करता है तो वह ज्यादा दिन नहीं टिकता है। खरगे ने आगे कहा कि कोई हमारे ऊपर अन्याय करेगा तो हम इसे सहन करने वाले लोग नहीं हैं।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को 2015 के एक पुराने ड्रग्स से जुड़े मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। खैरा ने खुद फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी थी। पंजाब पुलिस की टीम ने विधायक खैरा के चंडीगढ़ वाले घर पर रेड के बाद गिरफ्तारी की थी।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि सुखपाल सिंह खैरा पर इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इससे पहले भी उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। ईडी ने आरोप लगाया था कि खैरा ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेट के सहयोगी हैं।

ये भी पढ़ें- गणेश विसर्जन पर पुलिसकर्मी ने किया गजब का डांस, लोगों ने बजाई तालियां, वीडियो हुआ वायरल

ये भी पढ़ें- ओडिशा विधानसभा में हंगामा, BJP के दो विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर दाल ‘फेंकी’, निलंबित

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत