1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राहुल गांधी को बार-बार प्रमोट करती है कांग्रेस, फिर भी हर बार हार जाते हैं', केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कसा तंज

'राहुल गांधी को बार-बार प्रमोट करती है कांग्रेस, फिर भी हर बार हार जाते हैं', केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कसा तंज

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 09, 2024 11:20 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 12:24 am IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि वह हर बार हार जाते हैं। 2019 में उनके अध्यक्ष रहते कांग्रेस चुनाव हारी और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उनकी हार हुई।

धर्मेंद्र प्रधान - India TV Hindi
धर्मेंद्र प्रधान Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा हर बार उन्हें प्रमोट किया जाता है, फिर भी वह हार जाते हैं।

यहां पढ़िए पूरा बयान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'भारत की राजनीति में राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं, जिनको कांग्रेस द्वारा बार-बार आगे किया जाता है। मगर, वो हर बार चुनाव हारते हैं। 2019 में उनके अध्यक्ष रहते कांग्रेस चुनाव हारी, उनके उपाध्यक्ष रहते कांग्रेस चुनाव हारी, वो खुद 2019 में लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। उनकी अगुवाई में कांग्रेस का अनेक राज्यों में जनाधार खत्म हो गया और कांग्रेस लगभग साफ हो गई।'

प्रधान ने कहा, '2024 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी का गुब्बारा कांग्रेस द्वारा जोर-शोर से फुलाया गया। गठबंधन के तमाम सहयोगी दलों के सहयोग के बावजूद कांग्रेस दो डिजिट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और अब हरियाणा में भी कांग्रेस की बुरी और करारी हार हुई है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को बार-बार आगे करती है और राहुल गांधी हर बार कांग्रेस को नेतृत्व दे पाने में पूरी तरह से फिसड्डी साबित होते हैं।'

प्रधान ने कहा, 'मगर, कांग्रेस की दुविधा ये है कि वो न तो एक परिवार से बाहर कुछ सोच सकती है और न तो कुछ कर सकती है। क्योंकि, परिवारवाद के दायरे के बाहर कांग्रेस का कोई अस्तित्व ही नहीं है और जो कोई भी कांग्रेस में इस परिवार के बाहर सोचता है, उसका कांग्रेस में कोई अस्तित्व नहीं रहता है।'

बीजेपी ने राहुल को घेरा

भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हर बार चुनाव हारने पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र पर सवाल उठाना विपक्षी पार्टी की आदत बन गई है। भाजपा के मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने हरियाणा में हार पर आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया को उनकी आदत का एक और उदाहरण बताते हुए कहा कि भाजपी की जीत निश्चित थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जीत के इसी तरह के दावे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में किए गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम लोगों से अपने संपर्क को खो चुकी है और वह हतोत्साहित हो चुकी है। बलूनी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिना किसी कारण के हर मुद्दे पर भ्रम और झूठ फैलाने का काम करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत