Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस को 2024-25 में मिला 517 करोड़ रुपये का चंदा, भाजपा को कितना मिला? सामने आ गई जानकारी

कांग्रेस को 2024-25 में मिला 517 करोड़ रुपये का चंदा, भाजपा को कितना मिला? सामने आ गई जानकारी

चुनाव आयोग ने रिपोर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि साल 2024-25 में कांग्रेस पार्टी को 517 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा प्राप्त हुआ है। आइए जानते हैं कि भाजपा को कितना चंदा मिला है।

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
Published : Dec 03, 2025 06:09 pm IST, Updated : Dec 03, 2025 06:14 pm IST
Bjp congress political donations- India TV Hindi
Image Source : PTI/PEXELS राजनीतिक चंदे की जानकारी आई सामने।

भारत के चुनाव आयोग की ओर से बड़ी जानकारी साझा की गई है। चुनाव आयोग ने बताया है कि साल 2024 से 2025 के बीच देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 517 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा मिला है। चुनाव आयोग ने बताया है कि कांग्रेस को मिले इस चंदे में अनेक चुनावी ट्रस्टों की ओर से मिले 313 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने ये भी बताया है कि कांग्रेस को किनके द्वारा चंदा दिया गया है और आयोग ने ये जानकारी भी शेयर की है कि इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को कितने रुपये चंदे के रूप में प्राप्त हुए हैं।

कांग्रेस को कहां-कहां से चंदा मिला?

चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि कांग्रेस पार्टी को जो 517 करोड़ रुपये का चंदा मिला है उसमें आईटीसी लिमिटेड, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और सेंचुरी प्लाइवुड्स (इंडिया) लिमिटेड जैसे कॉरपोरेट समूहों की ओर से दिया गया चंदा शामिल है। चुनाव आयोग ने ये भी बताया है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी कांग्रेस को तीन करोड़ रुपये चंदे के रूप में दिए हैं। वहीं, न्यू डेमोक्रेटिक इलेक्टोरल ट्रस्ट और प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भी कांग्रेस पार्टी के फंड में चंदा दिया है।

भाजपा और TMC को कितना चंदा मिला?

चुनाव आयोग ने ये भी बताया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को साल 2024-2025 में विभिन्न चुनावी ट्रस्ट से कितने रुपये का चंदा मिला है। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा को 2024-25 में विभिन्न चुनावी ट्रस्ट से 959 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। चुनाव आयोग ने बताया है कि इस दौरान TMC को 184.5 करोड़ रुपये मिले। इसमें चुनावी ट्रस्ट से प्राप्त 153.5 करोड़ रुपये शामिल हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- अभी नहीं थमी कर्नाटक में खींचतान? वेणुगोपाल का स्वागत में यूं आमने-सामने दिखे शिवकुमार और सिद्धारमैया के समर्थक

पीएम मोदी ने की पश्चिम बंगाल के BJP सांसदों से मुलाकात, बोले- 'हमें कड़ी मेहनत करनी है, ताकि विधानसभा चुनाव जीत सकें'

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement