1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस की वो मांगें, जिसे लेकर राहुल गांधी पीएम हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन पर अड़े

कांग्रेस की वो मांगें, जिसे लेकर राहुल गांधी पीएम हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन पर अड़े

 Reported By: Vijai Laxmi Written By: Mangal Yadav
 Published : Jul 21, 2026 06:04 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 06:29 pm IST

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन की जगह पर पहुंचे, जहां राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेता प्रदर्शन कर रहे हैं।

पीएम आवास के पास धरना...- India TV Hindi
पीएम आवास के पास धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता Image Source : PTI

नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के पास धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस के नेता केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को मनाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। जितेंद्र सिंह को राहुल गांधी से थोड़ी देर बातचीत करते देखा गया। जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं से धरना प्रदर्शन करने की अपील की। हालांकि राहुल गांधी जितेंद्र सिंह की बात नहीं मानी और अभी भी प्रदर्शन जारी है।

केंद्र सरकार की तरफ से कांग्रेस को ऑफर दिया गया कि सरकार बुधवार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर लाठी चार्ज के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा हो और गृह मंत्री दोनों सदनों में बयान दें। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीजेपी के बड़े नेताओ को कांग्रेसियों द्वारा किए जा रहे धरने को लेकर जानकारी दी है। 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मिलते राहुल गांधी
Image Source : REPORTERकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मिलते राहुल गांधी

धरना प्रदर्शन में दो राज्यों के सीएम समेत कई सीनियर नेता मौजूद 

राहुल गांधी के साथ धरना प्रदर्शन में केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर नेता मौजूद हैं। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। बाद में पुलिस खड़गे को कार में लेकर गई। हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने बस के अंदर से कहा, "हमारे छात्रों पर बहुत बेरहमी से हमला किया गया। माननीय पीएम कुछ नहीं कह रहे हैं, गृह मंत्री अमित शाह कुछ नहीं कह रहे हैं, इसीलिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के कांग्रेस सांसद विरोध कर रहे हैं।" 

पीएम आवास के पास धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता
Image Source : PTIपीएम आवास के पास धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता

बता दें कि कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर हो रहा है। कांग्रेस का कहना है कि देश के युवाओं के साथ हुई इस बर्बरता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः LIVE: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की बात नहीं माने राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर की अपील- 'देशवासी हमारे धरने में शामिल हों'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत