1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022: डलहौजी सीट पर बीजेपी के धविन्द्र सिंह जीते, कांग्रेस के प्रत्यासी को 9918 वोटों से हराया

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022: डलहौजी सीट पर बीजेपी के धविन्द्र सिंह जीते, कांग्रेस के प्रत्यासी को 9918 वोटों से हराया

 Published : Nov 01, 2022 03:44 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 05:12 pm IST

Dalhousie Assembly Election 2022: हिमाचल की डलहौजी सीट से भाजपा ने डीएस ठाकुर (धविन्द्र सिंह) ने 33488 वोटों के साथ जीत हासिल की।

हिमाचल विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
हिमाचल विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

Dalhousie Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश की डलहौजी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डीएस ठाकुर (धविन्द्र सिंह) 9918 वोटों से जीते। उन्हें कुल 33488 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की महिला उम्मीदवार आशा कुमारी को 23570 वोटों से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर नोटा के लिए 382 वोट पड़े।

बता दें कि वर्ष 2017 के चुनावों में यहां कांग्रेस को जीत मिली थी। कांग्रेस की आशा कुमारी ने इस सीट से डीएस ठाकुर को बेहद कड़े मुकाबले में 556 मतों से हरा दिया था लेकिन इस बार डीएस ठाकुर ने उनसे बदला ले लिया है। वहीं पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने मनीष सरन को अपना प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें महज 207 वोट मिले।

डलहौजी सीट कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां से भाजपा के किशन कपूर सांसद हैं। उन्होंने कांग्रेस के पवन काजल को चार लाख 77 हजार से अधिक मतों से हराया था। गौरतलब है कि वर्ष 2012 से डलहौजी की सीट पर लगातार कांग्रेस का कब्जा रहा। वर्ष 2012 में भी आशा कुमारी ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा की रेणु को करीब सात हजार मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। इस प्रकार 10 वर्षों से आशा कुमारी लगातार यहां से कांग्रेस विधायक हैं। इसलिए कांग्रेस ने तीसरी बार भी आशा पर ही अपनी आशा जताई थी। ऐसे में कांग्रेस के इस गढ़ में भाजपा ने सेंध लगा दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत