1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात', भाजपा की जीत पर कांग्रेस नेता का बयान

'दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात', भाजपा की जीत पर कांग्रेस नेता का बयान

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 10, 2025 04:13 pm IST,  Updated : Feb 10, 2025 05:04 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी मे ने विवादित बयान दिया है। राशिद अल्वी ने कहा है कि दिल्ली में जो हुआ है वह दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात है।

कांग्रेस नेता का विवादित बयान।- India TV Hindi
कांग्रेस नेता का विवादित बयान। Image Source : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया है। बता दें कि करीब 27 साल बाद भाजपा को दिल्ली में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई है। कांग्रेस का इस चुनाव में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हालांकि, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने दिल्ली में भाजपा की जीत को लेकर विवादित बयान दिया है। राशिद अल्वी ने दिल्ली के चुनाव परिणाम को दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात बताया है।

क्या बोले राशिद अल्वी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों और भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा- "अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव साथ मिलकर लड़ा होता तो भाजपा जीत नहीं पाती। कांग्रेस हाईकमान को तय करना है कि हमें अपने सहयोगियों के साथ जाना है या अकेले चुनाव लड़ना है।

मुसलमानों के लिए चिंता की बात- राशिद अल्वी

राशिद अल्वी ने कहा- "दिल्ली में जो कुछ हुआ है, वह दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात है। दिल्ली के इस चुनाव ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भाजपा हमारी (कांग्रेस) वजह से चुनाव जीती है। अगर हमें भाजपा को हराना है तो हमें INDIA गठबंधन में शामिल सभी दलों का सम्मान करना होगा और गठबंधन को मजबूत करना होगा।"

किसने कितनी सीटें जीतीं?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। वहीं, 10 साल बाद आम आदमी पार्टी की सत्ता से विदाई हो गई है। चुनाव में भाजपा को दिल्ली की 70 में से 48 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर सिमट कर रह गई है। वहीं, कांग्रेस को लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, पार्टी कैंडिडेट को लेकर दिया बड़ा बयान

'आज दिल्ली है तो कल केरल होगा', भाजपा नेता ने CM पिनराई विजयन को दी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत