1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिवाली के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले पीएम मोदी

दिवाली के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले पीएम मोदी

 Published : Oct 31, 2024 11:28 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 11:42 pm IST

दिवाली के त्योहार के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की है।

दिवाली पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी।- India TV Hindi
दिवाली पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी। Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में गुरुवार को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल भी अपनी दिवाली बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ मनाई है। पीएम मोदी ने सैनिकों को पूरे देश की ओर से दिवाली की शुभकामाएं दी और उन्हें अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। इसके बाद दिवाली की संध्या पर पीएम मोदी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की है।

राष्ट्रपति भवन ने दी जानकारी

राष्ट्रपति भवन की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। वहीं, उपराष्ट्रपति के ऑफिस से भी जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

राष्ट्रपति ने दिया दिवाली का संदेश

दीपावली के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि दीपावली खुशियों और उमंग का त्योहार है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव है। यह त्योहार देश-विदेश में विभिन्न समुदायों और वर्गों द्वारा उल्लास से मनाया जाता है। यह पर्व एक उज्ज्वल भविष्य के लिए आशा का संचार करता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर हमें अन्तःकरण को आलोकित करने और प्रेम, करुणा तथा सामाजिक सद्भाव जैसी सद्मवृत्तियों को अपनाने का निश्चय करना चाहिए। यह पर्व वंचित और जरूरतमंदों की सहायता करने और उनके साथ खुशियां बांटने का अवसर भी है। आइए, हम अच्छाई में आस्था रखते हुए भारत की गौरवशाली संस्कृति पर गर्व करें और एक स्वस्थ, समृद्ध और संवेदनशील समाज के निर्माण तथा प्रदूषण-मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लें।

ये भी पढ़ें- 'हमारी सरकार एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं करती', दिवाली पर कच्छ में पीएम मोदी की हुंकार

प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ कच्छ में मनाई दिवाली, खास अंदाज में आए नजर; देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत