1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Exclusive: 'पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहा विपक्ष, पंजाब में तो महादेव ने बचा लिया', जानें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या कहा

Exclusive: 'पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहा विपक्ष, पंजाब में तो महादेव ने बचा लिया', जानें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या कहा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 13, 2023 06:46 pm IST,  Updated : Mar 13, 2023 09:03 pm IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में कहा है कि विपक्ष पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहा है। पंजाब में तो महादेव ने उन्हें बचा लिया।

Giriraj Singh- India TV Hindi
गिरिराज सिंह Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बात की है। उन्होंने कहा, 'विपक्ष पीएम मोदी की हत्या की साजिश कर रहा है। पंजाब में तो कांग्रेस ने पूरी व्यवस्था कर दी थी। पंजाब में तो मोदी को महादेव ने बचा लिया। टुकड़े-टुकड़े गैंग मोदी को खत्म करने में लगा है और टुकड़े-टुकड़े गैंग में सबसे आगे कांग्रेस है।' गिरिराज ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व की जुबान नहीं खुली। इस मामले में राहुल, प्रियंका और सोनिया ने कुछ नहीं कहा। 

गिरिराज ने कहा कि 9 सालों में लोगों के मन में मोदी सरकार को लेकर एक उम्मीद जगी है। मोदी ने जो काम किया, 11-12 करोड़ घरों में शौचालय दिया, बिजली दी, पानी दिया, उज्जवला योजना दी, ऐसे में लोगों के मन में ये उम्मीद जगी कि ये व्यक्ति गरीबों का उद्धार कर सकता है। सेना को भी यही लगता है।

कांग्रेस के अडानी को लेकर लगाए आरोपों पर गिरिराज ने कही ये बात

गिरिराज ने कहा कि अडानी तो बस एक बहाना है। अडानी ने खुद बयान दिया। बैंक और एलआईसी ने भी बयान दिया। ये मोदी को गाली देना है क्योंकि मोदी पर कोई और आरोप तो लगा नहीं सकते। जबकि अडानी ने कहा है कि मुझे जो पहला ब्रेक मिला वो राजीव गांधी से मिला। 

गिरिराज ने राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा, 'देश का एक नेता बाहर जाकर लोकतंत्र को गाली दे और संसद को गाली दे, इतना बड़ा झूठ बोलने वाले व्यक्ति देश में कम ही लोग हैं। देश उन्हें पप्पू कहता है, नेता थोड़ेही कहता है। आज संसद में 52 मिनट भाषण दिए हैं और वो कहते हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया जाता है। क्या बच्चों की तरह बात करते हैं वो, संसद में तो सब रिकॉर्ड होता है।'

ये भी पढ़ें- 

Exclusive:'शराब पीने के बाद मॉनस्टर बन जाते थे पिता, मां को भी पीटते थे, कई बार मेरा यौन शोषण किया', स्वाती मालीवाल ने सुनाई आपबीती

यूपी: बरेली में 5 जेल कर्मचारियों पर गिरी गाज, DIG ने किया निलंबित, जानें पूरा मामला

देखें पूरा इंटरव्यू: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत