1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में तीखी बहस, PM मोदी का तंज, कांग्रेस MP थरूर की चुप्पी, क्यों है खास?

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में तीखी बहस, PM मोदी का तंज, कांग्रेस MP थरूर की चुप्पी, क्यों है खास?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 29, 2025 11:03 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 06:27 am IST

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस हो रही थी और पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा कि कुछ लोगों को बोलने नहीं दिया जाता है। थरूर ने पूरी बहस के दौरान चुप्पी साधे रखी। जानें इसके क्या हैं मायने?

पीएम मोदी और शशि थरूर- India TV Hindi
पीएम मोदी और शशि थरूर Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया और पीएम ने न केवल विपक्ष को पुरानी बातों की याद दिलाई बल्कि पार्टी की अंदरूनी कलह की भी कलई खोलकर रख दी। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं को संसद में बोलने पर पाबंदी लगाई गई है। इतना ही नहीं, कुछ लोग भारत की प्रशंसा करने पर भी आपत्ति जताते हैं। उनके इस बयान को शशि थरूर की पार्टी के हालिया असहमति के रूप में देखा जा रहा है। पीएम ने कांग्रेस के नेताओं से अपील की है कि एक परिवार के दवाब में देश के खिलाफ बातें ना करें।

 

पीएम ने कहा, "दुखद और आश्चर्यजनक बात यह है कि जो लोग खुद को कांग्रेस के बड़े नेता मानते हैं, वे इस बात से हैरान हैं कि भारत का नज़रिया दुनिया के सामने क्यों पेश किया गया। शायद कुछ नेताओं को सदन में बोलने से रोक दिया गया है।" की इस टिप्पणी पर संसद में लोगों का ध्यान तुरंत शशि थरूर की तरफ चला गया जिनकी कांग्रेस आलाकमान से बढ़ती दूरी को कैमरे ने भी कैद कर लिया।  

देखें वीडियो

कांग्रेस और थरूर की बढ़ती दूरी

कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर अभियान के तहत विदेश में सरकार के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडलों में शामिल होने से थरूर को नहीं रोका, लेकिन इस प्रयास में उन्हें किसी भी आधिकारिक पार्टी भूमिका के लिए नामित भी नहीं किया। हालाकि, केंद्र सरकार ने उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया, यह एक ऐसा कदम था, जिसने थरूर और पार्टी नेतृत्व के बीच मौजूदा तनाव को और गहरा कर दिया। उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर से निपटने के सरकार के तरीके की उनकी खुली प्रशंसा ने संबंधों को और तनावपूर्ण बना दिया।

थरूर और मनीष तिवारी की खामोशी

अटकलों के बीच कि क्या थरूर को संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बोलने की अनुमति दी जाएगी, इसपर थरूर ने चुप्पी साध ली। संसद में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद भी उन्होंने चुप्पी साधे रखी। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनके बारे में दिए गए स्पष्ट संदर्भ के बारे में पूछा, तो थरूर ने कहा, "बहुत से लोग प्रेस से बात करने को तैयार होंगे। मैं नहीं।"
इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, जो विदेशों में ऑपरेशन सिंदूर अभियान का हिस्सा होने के बावजूद मुख्य बहस से बाहर रहे, ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक रहस्यमयी पोस्ट लिखी:

"है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं। जय हिंद।"
जब उनसे इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीधा जवाब दिया: "अंग्रेजी में एक कहावत है, 'अगर आप मेरी खामोशी को नहीं समझते, तो आप मेरे शब्दों को कभी नहीं समझ पाएंगे।'"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत